सीएचसी बीनेवाल में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

by

मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, तनाव से बचने और पर्याप्त नींद लेने की दी सलाह
गढ़शंकर। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार की अगुवाई में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान मरीजों को बताया गया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तनाव से बचना, पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार खाना और अपनी समस्याओं के बारे में परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करना लाभदायक है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार मानसिक परेशानी महसूस होती है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति सीएचसी बीनेवाल में पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं और जरूरत के अनुसार उचित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर मेडिकल अफसर  डॉ. पल्लवी, फार्मेसी अधिकारी प्रीति, स्टाफ नर्स वीना सोनी, सुनीता रानी, रेडियोग्राफर राज रानी, ओट क्लीनिक के काउंसलर रविंदर कुमार के अलावा धर्मिंदर सिंह, रोशन लाल, परमजीत सिंह और जसविंदर कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर क्राइम डायरी – लड़की के अपहरण के आरोप में, वाहन से टक्कर मारने और मारपीट व धमकी देने के आरोप में अलग अलग मामले दर्ज

गढ़शंकर, 24 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बलजिंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी पाहलेवाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी गाड़ी को टक्कर मारने के आरोप में हरनेक सिंह पुत्र महिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति की ओर से बालटाल में लगाए जा रहे लंगरों के लिए रसद का किया ट्रक रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति मुकेरिया, होशियारपुर व माहिलपुर द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लगाए जा रहे लंगरों के लिए डेरा बापू गंगा दास के दरबार माहिलपुर से...
article-image
पंजाब

क्या सफाई नालों की हुई या 250 करोड़ रुपये की?…..बाढ़ पीड़ित किसानों के समर्थन में उतरे सीएम भगवंत मान के भाई : पंजाब सरकार को दी नसीहत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान की ओर से सोशल मीडिया पर डाली जा रहीं पोस्टों से सूबे की सियासत गरमा गई है । शनिवार को पोस्ट डालने के बाद...
article-image
पंजाब

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हंगामा : बाजवा और भगवंत मान दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी, बाजपा ने कहा कि भगवंत मान एक बार लोकसभा का चुनाव लड़कर देख लें, अपनी लोकप्रियता का अंदाजा लग जाएगा

चंडीगढ़ :   पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। सीएम भगवंत मान ने स्पीकर कुलदीप सिंह संधवा को ताला और चाबी गिफ्त देते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!