सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मुसीबत में…..दिल्ली हइकोर्ट ने नोटिस भेज कर जवाब मांगा

by

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मुसीबत में घिरती नजर आ रही हैं। सुनीता केजरीवाल को कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनीता केजरीवाल समेत अन्य व फेसबुक, यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

कोर्ट ने यह कार्रवाई निचली अदालत की सुनवाई की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में की है।

उच्च न्यायालय ने मामले में सुनीता केजरीवाल और पांच अन्य व्यक्तिगत प्रतिवादियों को सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया कंपनियों को उस दिन रिकॉर्ड किए गए वीडियो के बारे में किसी भी अन्य पोस्ट या रीपोस्ट को हटाने का भी निर्देश दिया है। अदालत ने अब मामले को 9 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

क्या है मामला  :   दरअसल, 28 मार्च को पुलिस हिरासत के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान अरविंद केजरीवाल कोर्ट में न केवल व्यक्तिगत रूप से पेश हुए साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट को संबोधित भी किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपने पक्ष में दलीलें रखते हुए कहा कि ईडी भाजपा के लिए जबरन वसूली का रैकेट चला रहा है। अरविंद केजरीवाल की सुनवाई के तुरंत बाद केजरीलवा को संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए एक याचिका में कहा गया है कि सुनवाई के दौरान की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाली गई, जिसके बाद इसे शेयर, लाइक, व रीपोस्ट किया गया। अरविंंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी इस वीडियो को शेयर, लाइक व रीपोस्ट किया गया था। इसके बाद याचिका दायर कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षकों ने फूंकी पंजाब सरकार के ‘धमकी भरे’ पत्रों की प्रतियां…बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

30 अगस्त की राज्य स्तरीय बैठक में लिया जाएगा अगले आंदोलन का फैसला गढ़शंकर। पंजाब सरकार और कर्मचारियों-पेंशनरों के बीच बढ़ते विवाद के तहत गढ़शंकर सहित होशियारपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में शिक्षकों और स्कूल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बल्ह के जंगल में दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक को लगी रहस्यमयी गोली, PGI रेफर

एएम नाथ। रिवालसर : जिला मंडी के ऊपरी बल्ह क्षेत्र में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना एक युवक को उस वक्त बेहद महंगा पड़ गया, जब रात के अंधेरे में उसे एक रहस्यमयी गोली...
article-image
पंजाब

जादू-टोना – पंजाबी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में , वार्डन ने दी चेतावनी

पटियाला : : पंजाबी विश्वविद्यालय के छात्रावास में टोना-टोटके की अफवाहें फैलने के बाद वार्डन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। यह मामला तब सामने आया जब दो दिन पूर्व सुबह छात्राओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी : जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया...
Translate »
error: Content is protected !!