सीएम जय राम ठाकुर मीडियाकर्मियों की समस्याओं को सुलझाने के प्रति गंभीरः चक्षु

by

ऊना :6 सितंबर- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मीडियाकर्मियों की समस्याओं की सुलझाने के लिए गंभीरता के साथ प्रयास कर रहे हैं। यह बात धर्मशाला जोन के मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु ने आज यहां एक प्रैस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है, ऐसे में सरकार मीडिया की समस्याओं को तत्परता के साथ सुलझाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऊना जिला उनका गृह जिला है तथा यहां के बहुत से मीडियाकर्मियों से पहले से परिचित हैं। विश्वजीत चक्षु ने प्रैस वार्ता के बाद ऊना जिला के मीडियाकर्मियों से बचत भवन में उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा आश्वासन दिया कि वह इन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
इससे पहले विश्व चक्षु ने वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा से मुलाकात की तथा उनके पिता की दुखद मृत्यु पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का शोक संदेश पहुंचाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर बैठक आयोजित : 4जी संतृप्ति परियोजना के कार्य में लाई जाए तेजी : डीसी मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिले में दूरसंचार से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा के लिए आज दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के MLA बबलू की बिगड़ी तबीयत : होशियारपुर रेफर

एएम नाथ। ऊना हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बबलू आज शिमला जा रहे थे। रास्ते में रुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान आय वृद्धि पर फोकस, मिशन हॉर्टिकल्चर की जिला कार्ययोजना को मंजूरी

एएम नाथ।  कुल्लू, 8 जनवरी : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रविश की अध्यक्षता में जिला कुल्लू में ‘एकीकृत बागवानी विकास मिशन (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर) के अंतर्गत वर्ष 2026–27 की जिला वार्षिक...
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल बद्दी में रोगी कल्याण समिति की बैठक : 64.45 लाख रुपये बजट पारित

पोस्टमार्टम करने के लिए अनुभवी कर्मचारी को आऊट सोर्स पर तैनात करने की प्रस्ताव पारित किया एक कैंटीन व दो मेडिकल शाप बनाने के लिए टैंडर लगाए जाएंगे बद्दी, 20 जून (तारा) :  उपमंडलाधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!