सीएम, मंत्री से लेकर अधिकारियों तक के वेतन में कटौती… बजट में सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान जानिए किसका कितना कटेगा वेतन

by

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे सरकार ने मंत्रियों, अधिकारियों की सैलरी में कटौती का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वेतन कटौती का यह बड़ा ऐलान शनिवार को पेश किए गए बजट में किया।

उनके ऐलान के अनुसार राज्य में अगले 6 महीने तक मंत्रियों और अफसरों की सैलरी में कटौती होगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान कहा कि वर्तमान में आर्थिक चुनौतियां गंभीर हैं. ऐसे में सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कटौती अस्थायी है और स्थिति में सुधार होने पर पुनः समीक्षा की जाएगी और काटा हुआ वेतन वापस किया जाएगा

सीएम की घोषणा के अनुसार हिमाचल में किसकी कितनी कटेगी सैलरी :

मुख्यमंत्री के वेतन में 50 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की है।
उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती होगी।
विधायकों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है।
बोर्ड व निगम के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन और सलाहकारों के वेतन में भी 20 प्रतिशत कट लगेगा।
IPS, IFS व IAS के वेतन में छह माह के लिए 30 प्रतिशत की कटौती होगी।
अन्य अधिकारियों के वेतन में भी 20 प्रतिशत तक की कटौती करने का ऐलान किया गया है।
चीफ सेक्टरी, एडिशनल चीफ सेक्टरी, प्रिंसिपल सेक्टरी, डीजीपी, एडीजीपी के वेतन से भी 30 फीसदी कट लगाया जाएगा।
ग्रुप ए और बी अधकारियों के वेतन का 3 प्रतिशत हिस्सा अगले 6 महीनों के लिए कट लगेगा।
वहीं, ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को पूर्णतः इससे बाहर रखा जाएगा और उन्हें पूरा वेतन मिलता रहेगा।
सरकार का मानना है कि इस सामूहिक प्रयास से प्रदेश के खजाने पर पड़ रहे दबाव को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका से भी इस दिशा में सहयोग का आह्वान किया है, ताकि प्रदेश के समग्र विकास और वित्तीय स्थिरता के लिए सभी संस्थाएं मिलकर योगदान दे सकें. विधानसभा अध्यक्ष ने भी वेतन में कटौती की बात कही, जिस पर सीएम ने उनका आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मैडल जीतने वाली महिला कब्ड्डी टीम की खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर का डीसी डॉ. जिंदल ने किया सम्मान

धर्मशाला, 13 अक्तूबर। हाल ही में समपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत को स्वर्णिम विजय दिलाने वाली महिला कबड्डी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह उद्गार जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश : पनवेल में गाड़ी पर हमले की थी योजना – साजिश को रचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मुबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले की योजना बनाई गई थी। इस साजिश को रचने वाले 4...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्तरराष्ट्रीय मिंजर मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न : विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 अगस्त : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधायक नीरज नैय्यर ने शोभा यात्रा की अगुवाई की । शोभा यात्रा अखंड चंडी पैलेस से आरम्भ हुई तथा लोअर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द बदल देते हैं बच्चे की जिंदगी : गंधर्वा राठौड़

डीसी ने उच्च विद्यालय चौकी जमवालां में 68 विद्यार्थियों को सीएसआर योजना के तहत बांटी साइकलें एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि किसी भी बच्चे की जिंदगी में...
Translate »
error: Content is protected !!