सीएम मान के पूर्व ओएसडी और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ सहित 4 बड़े नेता बीजेपी में शामिल

by

चंडीगढ़. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लक्ष्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी को बड़ी मजबूती मिली, जब पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ समेत कई कद्दावर नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में इन नेताओं को विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वालों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिद्धू, वरिष्ठ अकाली नेता चरणजीत बराड़ और कोटकपूरा से पूर्व विधायक व जगमीत के भाई रिपजीत सिंह बराड़ शामिल हैं।

मालवा बेल्ट पर भाजपा की नजर : राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन बड़े चेहरों की एंट्री के जरिए भाजपा ने सीधे तौर पर पंजाब के मालवा क्षेत्र को साधने की कोशिश की है। जगमीत बराड़, उनके भाई रिपजीत बराड़ और चरणजीत बराड़, तीनों ही मालवा के मुक्तसर इलाके से आते हैं। पंजाब विधानसभा में सबसे ज्यादा सीटें मालवा क्षेत्र से ही आती हैं, यही वजह है कि भाजपा यहां अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। बता दें कि जगमीत बराड़ इससे पहले 2022 में अकाली दल के टिकट पर मौड़ मंडी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।

सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव:  इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को अब यकीन हो गया है कि प्रदेश से चिट्टा (नशा) और गैंगस्टरवाद को खत्म करने की क्षमता केवल भाजपा में है। बिट्टू ने दावा किया कि जिस दिन राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, यहां विकास की नदियां बहेंगी और युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

बदल रही है पंजाब की सियासत-  नेताओं के स्वागत समारोह में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि दिग्गजों का पार्टी में आना पंजाब के बदलते हालात का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता अब उम्मीद भरी नजरों से भाजपा की ओर देख रही है। वहीं, पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर ने कहा कि 2027 से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव हो रहा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी चुनावों में भाजपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाने में सफल रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

डीसी अपनीत रियात ने ई-एपिक काउंटर की शुभांरंभ

होशियारपुर, 15 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सेवा केंद्र में ई-एपिक  के.आई.ओ.एस.के के काउंटर की शुरुआत की। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल.: संजीव अरोड़ा बने स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत से निकाय विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को सौंपा गया

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल करते हुए कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव लोकल बॉडीज विभाग को लेकर...
article-image
पंजाब

सयुंक्त लड़ाई लड़कर ही जाति मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता – सिद्धू

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की पंजाब इकाई होशियारपुर ने गढ़शंकर में जन जागरूकता सेमीनार करवाया गढ़शंकर । भारत के शोषित समाज की मुक्ति के लिए अपना पूरा जीवन खपा देने वाले डॉ बी.आर. अम्बेडकर की...
article-image
पंजाब

टूटी -फूटी सड़कों से होशियारपुर निवासी परेशान-प्रशासन बेपरवाह : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर के इतिहास में इससे पहले सड़कों की इतनी दयनीय दशा कभी नहीं देखी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट...
Translate »
error: Content is protected !!