सीएम मान ने नीदरलैंड-फिनलैंड दौरे का पेश किया रिपोर्ट कार्ड….बताया 1300 करोड़ के निवेश का कहाँ हुआ इस्तेमाल

by

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा से राज्य को कृषि, उद्योग, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में कई अहम साझेदारियां हासिल हुई हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इन समझौतों से पंजाब के किसानों, युवाओं और समग्र अर्थव्यवस्था को ठोस फायदा पहुंचेगा।

कृषि क्षेत्र में बड़े निवेश और तकनीकी सहयोग की उम्मीद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि डच कंपनी ज़ायका पंजाब में 1300 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इसके अलावा केउकेनहॉफ (Keukenhof) जैसे विश्व प्रसिद्ध बागवानी केंद्र और फिनलैंड की उन्नत कृषि तकनीकों के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशी गई हैं।

भगवंत मान ने कहा, ‘ये साझेदारियां पंजाब में फसल विविधीकरण को नई रफ्तार देंगी। उच्च मूल्य वाली फसलों, बेहतर उत्पादन और निर्यात पर फोकस रहेगा। हम पंजाब को आधुनिक खेती, अनुसंधान और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’

नीदरलैंड दौरा: बागवानी और निवेश के नए रास्ते

हाल ही में 19 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने नीदरलैंड में सबसे पहले भारत के राजदूत से मुलाकात की और फिर विश्व प्रसिद्ध केउकेनहॉफ का दौरा किया। जहां रोजाना 40,000 से ज्यादा पर्यटक आते हैं। वहां स्थानीय विशेषज्ञों के साथ बागवानी विकास, गुलाब की खेती और निर्यात की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम मान ने बताया कि नीदरलैंड में एक वर्ग मीटर खुली खेती में जहां 6 किलो टमाटर पैदा होते हैं, वहीं पॉलीहाउस तकनीक से वहां 100 किलो तक उत्पादन होता है। पंजाब में भी ऐसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने की योजना है।

वहीं 20 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने नीदरलैंड्स इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों और स्थानीय पंजाबी समुदाय से भी बातचीत की। साथ ही निवेश रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवाचार क्षेत्रों में विदेशी कंपनियों की रुचि जानी गई।

वर्टिकल फार्मिंग और आधुनिक कृषि मॉडल पर जोर

CM भगवंत मान ने कहा कि नीदरलैंड वर्टिकल खेती (लंबवत कृषि) के लिए दुनिया भर में मशहूर है। पंजाब में भी इस मॉडल को दोहराने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा मोहाली में एक अनुसंधान एवं विकास केंद्र तथा बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया गया है।

औद्योगिक निवेश: NXP और LT Foods से सकारात्मक संकेत

21 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने NXP Semiconductors और Aalsmeer Flower Auction का दौरा किया। NXP कंपनी ने पंजाब में अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने तथा निवेश की संभावनाओं पर गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

इसी दिन LT Foods (दावत राइस ब्रांड) के साथ भी बातचीत हुई। कंपनी ने राजपुरा में निवेश करने की सहमति जताई है। यह कंपनी दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में चावल निर्यात करती है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह निवेश पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा।

हॉकी प्रेमी बोवलैंडर का पंजाब आने का निमंत्रण

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महान डच हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवलैंडर से मुलाकात की। दोनों ने पंजाब में हॉकी और अन्य खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बोवलैंडर को पंजाब आने का निमंत्रण दिया गया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पंजाब आकर हॉकी को बढ़ावा देने में योगदान देंगे। सीएम ने यह भी बताया कि पंजाब पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

फिनलैंड दौरा: शिक्षा और प्रवासी पंजाबियों से जुड़ाव

22 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल फिनलैंड पहुंचा, जहां पंजाबी समुदाय के लोगों से खुलकर बातचीत हुई। फिनलैंड में भारत के राजदूत हेमंत एच. कोटलवाड़ से भी मुलाकात हुई। सीएम ने कहा कि फिनलैंड की हॉकी टीम में पांच पंजाबी खिलाड़ी हैं, जो पंजाब की खेल प्रतिभा का प्रमाण है। हॉकी क्लब द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक को प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में प्रतिनिधिमंडल को भेंट किया गया।

फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली से सीख

23 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने फिनलैंड की विश्व प्रसिद्ध शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन किया। रकू यूनिवर्सिटी और उसके अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन सेंटर का दौरा किया गया। वहीं पंजाब सरकार पहले ही तीन बैचों में 216 प्राइमरी शिक्षकों को फिनलैंड भेज चुकी है। चौथा बैच 72 शिक्षकों का 18 मई 2026 को रवाना होगा। अध्यापक प्रशिक्षण, ईसीसीई (Early Childhood Care and Education), क्लासरूम मैनेजमेंट और बाल-केंद्रित शिक्षा पद्धति पर विस्तृत चर्चा हुई।

पंजाब को वैश्विक निवेश गंतव्य बनाने का संकल्प

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को दुनिया का सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। जापान और कोरिया के पिछले दौरों में मिले सकारात्मक नतीजों के बाद अब नीदरलैंड और फिनलैंड से भी अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं।

सीएम ने जोर देकर कहा कि ये साझेदारियां न सिर्फ फसल विविधीकरण और आधुनिक खेती को बढ़ावा देंगी, बल्कि युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी और पंजाब को एक निवेशक-अनुकूल, नवाचार-आधारित राज्य के रूप में स्थापित करेंगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेंट्र स्कूल सतनौर में मेगा मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर,  22 अक्तूबर: आज सरकारी एलीमेंट्री सैंटरि स्कूल सतनौर में मेगा पेटीएम आयोजित की गई। पीटीएम के अवसर पर स्कूल पहुंची श्रीमती रणजीत कौर सरपंच ग्राम पंचायत सतनौर और कुलदीप सिंह सदस्य पंचायत सतनौर...
article-image
पंजाब

नशे का टीका लगाकर शव किया था खुर्द बुर्द : तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

गढ़शंकर – दोस्त को नशे का टीका लगाने के बाद मौत जाने पर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब , समाचार

हथियारों से भरा बैग बरामद : 3 एके-47 व 6 खाली मैगजीन, 5 एमपी-5 (मिनी एके-47) व 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल व 6 खाली मैगजीन 30 बोर की 100 गोलियां और 5.56 एमएम की 100 गोलियां बैग से बरामद

फिरोजपुर : पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने फिरोजपुर से हथियारों से भरा बैग बरामद किया। जिसमें हथियार और गोला-बारूद था। बीएसएफ ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह...
पंजाब

कार वाशिंग की ट्रेनिंग लेने वाले नौजवान कमा सकते है 10 से 12 हजार रुपए प्रति माह

कम पढ़े लिखे जरुरतमंद बेरोजगारों के लिए स्व रोजगार का बेहतरीन माध्यम बनेगी कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग: गुरमेल सिंह ट्रेनिंग लेने वालों को जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से दी जाएगी नि:शुल्क वाशिंग...
Translate »
error: Content is protected !!