सीएम मान ने पटियाला के पोलो ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया  :  कहा- 5500 करोड़ का रूरल डवेलपमेंट फंड रोका, किसानों को अपनी मांगें मनवाने के लिए करना पड़ रहा आमरण अनशन 

by
पटियाला : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पटियाला के पोलो ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर अपने संबोधन में मान ने केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया।
May be an image of 7 people and text सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। केंद्र ने बिना वजह के पंजाब का 5500 करोड़ का ग्रामीण विकास फंड रोक रखा है। जिसके चलते विकास कार्य रुके पड़े हैं।
May be an image of 2 people and text
यही नहीं किसान पिछले करीब एक साल से बार्डरों पर आंदोलन पर बैठे हैं। पहली बार है कि किसानों को अपनी मांगें मनवाने के लिए आमरण अनशन करना पड़ रहा है। केंद्र को जल्द से जल्द इन किसानों को बुलाकर इनकी मांगें पूरी करनी चाहिए।
May be an image of one or more people and textकिसान देश के अन्नदाता हैं, इनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। आगे कहा कि देश को आजाद हुए इतने साल हो गए, लेकिन शहीदों के सपने अभी भी साकार नहीं हो सके हैं।
May be an image of 1 person
अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में मान ने बताया कि साल 2024 में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाते हुए 173 लोगों को रिश्वत लेते पकड़ा गया, जिनमें 10 गजटिड, 129 नॉन गजटिड, 32 पुलिस मुलाजिम व 24 पटवारी शामिल रहे। वहीं लोगों को उनके घरों के नजदीक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब में 881 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं, जिनमें अब तक 2 करोड़ 70 लाख लोग चेकअप कराने के बाद दवाएं ले चुके हैं।
May be an image of 3 people
पंजाब में 50 हजार नौजवानों को सरकारी नौकररियां दी गईं। बिजली के क्षेत्र में भी सरकार सराहनीय काम कर रही है। अपने वादे के मुताबिक 90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। सरकार की ओर से पावरकाम को बिजली सब्सिडी का भुगतान भी समय से किया जा रहा है। यही नहीं पंजाब को बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 540 मेगावाट का जीवीके थर्मल प्लांट खरीदा गया। पछवारा कोयला खान शुरू होने से 1000 करोड़ की सालाना बचत हुई, जो महंगा कोयला खरीदने पर खर्च होता था।
May be an image of 4 people
सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत करने से सड़क हादसों में 48 फीसदी मौतें कम हुईं। 18 टोल प्लाजा बंद किए। जिससे लोगों के सालाना 225 करोड़ रुपये की बचत हुई। मान ने कहा कि पौने तीन साल के कार्यकाल में आप की सरकार ने पंजाब की तरक्की व खुशहाली के प्रयास में सही दिशा में कदम उठाए हैं। इससे पहले सीएम मान ने परेड से सलामी ली।
May be an image of 5 people and text स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सीएम मान ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया। इस मौके पर जरूरतमंदों को इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल और सिलाई मशीनें दी गईं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली शख्सियतों को भी सीएम मान की ओर से सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव झोनोवाल में सर्वसमिति से हुए पंचायत चुनाव में बलविंदर सिंह सोढ़ी को सरपंच चुना

गढ़शंकर । गांव झोनोवाल में सर्वसमिति से हुए पंचायत चुनाव में बलविंदर सिंह सोढ़ी को सरपंच चुना गया और सभी सात पंचायत सदस्यों को चुना गया। गांव झोनोवाल के इकत्र हुए भारी संख्यां में...
article-image
पंजाब

जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए पंजाब के दो जवानों का पैतृक गांवों में हुआ संस्कार

शहीद हरमिंद्र के सिर पर मां ने सजाया सेहरा, लांस नायक प्रीतपाल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव चंडीगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के विरूद्ध चलाए गए ऑपरेशन में बलिदान हुए...
article-image
पंजाब

कौन हैं हरमीत कौर ढिल्लों – जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत कौर ढिल्लों को नामित किया। ट्रंप ने ट्रुथ...
article-image
पंजाब

A Grand Opening of the 2

Sultanpur Lodhi/April 2/Daljeet Ajnoha : The 2nd Senior Men’s National Tapeball Cricket Championship was inaugurated at Akal International Cricket Stadium under the leadership of Managing Secretary Sukhdeep Singh Bajwa. Teams from Jammu and Kashmir,...
Translate »
error: Content is protected !!