सीएम रेखा गुप्ता ने करतारपुर साहिब का अपमान किया… माफी मांगें :आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह का आरोप

by
आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह ने दिल्ली बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बीते दिन का एक वीडियो है. मुख्यमंत्री ने हमारे बहुत पवित्र धार्मिक स्थान श्री करतारपुर साहिब को संबोधित किया, उसमें अपमान झलकता है।
सिख समाज के दिल में इस तरीके की शब्दावली के बाद गहरी ठेस पहुंची है. करतारपुर साहिब का इतिहास बहुत महान है. गुरु नानक साहब ने बहुत लंबा अरसा अपने जीवन का वहां बिताया है.
जरनैल सिंह ने कहा कि सिखों के दिल में उस स्थल का बड़ा रुतबा है. मुख्यमंत्री को सिख इतिहास की जानकारी नहीं है. धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी नहीं है. पंजाब के बारे में जानकारी नहीं है. दिल्ली में आप लंबे समय से रह रहे हैं. दिल्ली का बच्चा-बच्चा जानता है कि सिखों के धार्मिक स्थल को किस तरह से संबोधित किया जाता है. कोई बंगला साहिब जाता है तो गुरुद्वारा बंगला साहिब बोलते हैं. इससे आपकी श्रद्धा और मानसिकता झलकती है।
क्या अपनी नेता से माफी मांगने का आग्रह नहीं कर सकते?
आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि जिस तरह का संबोधन आपने किया, उससे ज्यादा शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती. बीजेपी के अंदर बहुत सारे सिख नेता हैं. क्या उनके अंदर राजनीति इतनी हावी हो चुकी है, वह अपनी नेता से एक बार माफी मांगने के लिए भी आग्रह नहीं कर सकते?
आप माफी मांगोगे तो सिख समाज माफ कर देगा
उन्होंने कहा, सिखों के दिल बहुत बड़े हैं. माफी देने का जिगरा है. आप माफी मांगोगे तो सिख समाज आपको माफ कर देगा. कैबिनेट में बीजेपी के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी हैं. वो मुख्यमंत्री को बताएं कि गुरुद्वारों का धार्मिक स्थलों का संबोधन किस तरीके करते हैं. मुख्यमंत्री माफी मांगने में क्यों हिचक रही है? इससे ठेस पहुंची है. आप माफी मांगें और खेद प्रकट करें।
पूरे पंजाबी और अरोड़ा समाज का अपमान
पार्टी नेता अंकुश नारंग ने भी बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया अरोड़ा समाज का अपमान, अब वह समाज से माफ़ी मांगें. मुख्यमंत्री ने पंजाबी और अरोड़ा समाज के ख़िलाफ़ जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया है, वह बेहद ही घटिया और शर्मनाक है. उनकी शब्दावली और भाषा असंवैधानिक है. यह पूरे पंजाबी और अरोड़ा समाज का अपमान है. उन्हें जनता के बीच आकर माफी मांगनी होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पागल बनकर पंजाब में घूमता रहा ।2 साल की बालिका की हत्या का आरोपी : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पुलिस को गच्चा देकर भागा था

रोहित जसवाल।   ऊना : ।2 साल की बालिका की हत्या का आरोपी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पुलिस को गच्चा देकर भागा और पंजाब में पागल बनकर घूमता रहा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई स्थगित : अनुपस्थित MP’s की छुट्टी की समीक्षा के लिए पैनल गठित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो संसद से अनुपस्थित रहने वाले सभी सांसदों...
article-image
पंजाब

तरनतारन में सरकार की ईमानदार और जनहितैषि नीतियों की हुई जीतः संदीप सैनी

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : तरनतारन में आम आदमी पार्टी की जीत उसकी ईमनानदार और जनहिथौषि नीतियों पर काम कर रही सरकार की जीत है। जिसके लिए तरनतारन की जनता के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों को प्रदेशवासी टॉल-फ्री नम्बर-1930 पर करवा सकते दर्ज – साइबर विंग के सी.वाई-स्टेशन पूरे सप्ताह चौबिस घंटे करेगा कार्य : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

साइबर विंग के सी.वाई-स्टेशन का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस के साइबर विंग के ‘सी.वाई-स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!