सीएम रोजगार संकल्प सेवा से मिलेगी युवाओं को बेहतर जाॅब प्लेसमेंट: आरएस बाली

by
नगरोटा/ कांगड़ा , 10 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमन्त्री रोज़गार संकल्प सेवा’’ आरंभ की गई है जिसमें इंप्लायमेंट एमआईएस साफ्टवेयर में संशोधन किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश के दूर-दराज़ के क्षेत्रों के युवाओं को देश तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोज़गार अवसरों से जोड़ा जाएगा, ताकि प्रदेश के युवाओं की उचित जाॅब प्लेसमेंट हो सके। उन्होंने कहा कि एक नई पहल के अन्तर्गत युवाओं को विदेशों में रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए श्रम एवम् रोज़गार विभाग विभिन्न दूतावासों से सम्पर्क करके युवाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए मदद करेगा। बुधवार को नगरोटा तथा कांगड़ा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में भी स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन के अनछुए क्षेत्रों को भी विकसित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को हिमाचल की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 3 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में हेलीपोर्ट स्थापित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्टार्ट-अप योजना के तहत राज्य में कृषि और मत्स्य पालन विभागों की एक एकीकृत परियोजना शुरू की जाएगी, जो इस क्षेत्र में राज्य के लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें सब्सिडी के रूप में 680 करोड़ रुपये प्रदान किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से लम्बित राजस्व मामलों की बड़ी संख्या पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कड़ा संज्ञान लेने के बाद प्रदेश में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है तथा अब तक इंतकाल के लम्बित कुल 45,055 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार, वर्षों से लम्बित राजस्व मामलों का निपटारा कर प्रदेश के आम लोगों की समस्याओं का हल करने के प्रयास कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के 1,10,309 बच्चों एवं नवयुवाओं को दी जाएगी कृमिनाशक दवा : DC गंधर्वा राठौड़

इसी माह के आखिरी सप्ताह में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को किया जाएगा कवर एएम नाथ। हमीरपुर 09 फरवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत इस माह के आखिरी हफ्ते में जिला हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.20 ग्राम चिट्टा पकड़ा, घर से 450 ग्राम चरस बरामद : दो लोग गिरफ्तार

डमटाल:   थाना डमटाल पुलिस की ओर से नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी  देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के छात्र रक्षित 10 मीटर एयर राइफ्ल में रहे अव्वल

धर्मशाला,23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के छात्र रक्षित भड़वाल ने पुरूष वर्ग में 10 मीटर एयर राइफ्ल इवेंट में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई : तीन मेडिकल स्टोरों पर एक साथ औचक जांच

दो मेडिकल स्टोर सील, एक को क्लीन चिट, स्टॉक, बिल व रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां पुलिस–ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चम्बा :  मेडिकल स्टोर रेड से चंबा शहर में हड़कंप मच गया।...
Translate »
error: Content is protected !!