सीएम सुक्खू ने शिमला के तारा देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे और यहां पर पूजा अर्चना की : कांग्रेस के बागी विधायक एक बार फिर से हरियाणा के पंचकूला लौटे

by

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला : शिमला की ठंडी वादियों में कल से जो सियासी तपिश देखने को मिली। वह शाम तक ठंडी हवाओं के झोकों में ठंडी होती दिखाई दे रही है। हिमाचल विधानसभा  का बजट सत्र खत्म हो गया। जिसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के तारा देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे और यहां पर पूजा अर्चना की। वहीं, कांग्रेस के बागी विधायक एक बार फिर से हरियाणा के पंचकूला लौट आए हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायक बुधवार को शिमला पहुंचे और यहां पर उन्होंने हिमाचल विधानसभा में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल से मीटिंग की। इसके अलावा, स्पीकर कुलदीप पठानिया से भी ये सभी मिले। लाहौल स्पीति से विधायक रवि ठाकुर ने तो यहां तक कह दिया था कि वह कांग्रेस नहीं, भाजपा के विधायक हैं। सभी विधायक बुधवार सुबह हेलिकॉप्टर के जरिये पंचकूला से शिमला पहुंचे थे। लेकिन फिर दोपहर बाद शिमला से पंचकूला उसी हेलिक़ॉप्टर में लौट आए। इस दौरान इन्होंने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के साथ लंच भी किया।
हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि जब कटौती प्रस्ताव के ऊपर वोट होना था। कांग्रेस के पास बहुमत था। लेकिन 6 बागी अंदर नहीं थे। जो एंटी डिफेक्शन लॉ के प्रोविशनो को अट्रैक्ट करता है। कांग्रेस के सीनियर नेता राजीव शुक्ला शिमला के सिसिल होटल में पहुंचे हैं और उन्होंने कहा कि सरकार स्थिर है। सरकार को कोई खतरा नहीं है. यहीं पर सीएम सुक्खू और ऑब्जर्वर की मीटिंग होगी।

विधानसभा से निकले बागी : इस दौरान कांग्रेस के बागी छह विधायक सदन से नदारद रहे और भाजपा विधायकों की गाड़ियों में वह विधानसभा से निकल गए। फिलहाल, अब सभी बागी और निर्दलीय विधायक पंचकूला पहुंच गए हैं। इनके साथ भाजपा विधायक राकेश जम्वाल, विक्रम ठाकुर मौजूद हैं। वहीं, कांग्रेस के ऑब्जर्वर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरेजवाला और डीके शिवकुमार भी शिमला के सिसिल होटल पहुंच गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडियो वायरल : डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला में मरीज से की मारपीट , मरीज के नाक से निकला खून : अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की, कौन कितना दोषी है, जांच के बाद होगा खुलासा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मारटे हुए देखा गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राधिकरण द्वारा स्कूली बच्चों को नशीली दवाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बना अंदरोली क्षेत्र : DC जतिन लाल ने स्वयं लिया अनुभव..लोगों से परिवार सहित आने का किया आह्वान

स्पीड बोट, जेट स्की, हॉट एयर बैलून और ड्रैगन राइड सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले रहे लोग रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जनवरी. ऊना जिले की बंगाणा तहसील में गोविंद सागर झील से सटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य एससी आयोग 5 मार्च को समूरकलां में लगाएगा विशाल जन-जागरूकता शिविर : कुलदीप कुमार

संवैधानिक अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी विस्तृत जानकारी रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग 5 मार्च को ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समूरकलां में एक विशाल...
Translate »
error: Content is protected !!