सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहां पहुंचे और हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया

by

शिमला :  प्रसिद्ध जाखू हनूमान मंदिर  में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते खासी भीड़ उमड़ी। यहां पर विदेशी सैलानी भी खासी संख्या में नजर आए और कीर्तन भजन में लीन, झूमते और तालियां बजाते नजर आए।

शिमला के जाखू में हनुमान मंदिर हैं।।यहां पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला है। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहां पहुंचे और हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया. सीएम ने मंदिर में हुनमान चालीसा का पाठ किया।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहां पहुंचे और हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया :  उनके साथ नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान, डिप्टी मेयर ऊमा कौशल, सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे। इस बीच मंदिर के अंदर जब कीर्तन भजन चल रहा था तो विदेशी सैलानी भी कतार में खड़े रहे और तालियां बजाकर भजनों का आनंद लिया।

हनुमान जी के कारण ही अयोध्या लौटे थे भगवान श्रीराम- सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हनुमान जी के कारण श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। इसलिए हमने आज यहां हनुमान जी के मंदिर जाखू में पहुंचकर उनके हनुमान चालीसा का पाठ किया। भगवान राम की आज प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, हनुमान जी के कारण ही ये संभव हो सका है। इनके बिना रामायण अधूरी है, ये भगवान राम के परम भक्त थे।  उनके चरणों को पर बैठकर जो दिशा श्री राम ने तय की, उसे दिशा में हम आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने कहा इस अवसर पर मैं सभी हिमाचलवासियों से अनुरोध करता हूं कि आज सब लोग अपने घरों में दीए जलाएं । भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श है, रामचरितमानस में रास्ता दिखाता है। उसी रास्ते को सभी को अपनाना चाहिए। हनुमान जी श्री राम भगवान के परम भक्त थे।  हनुमान जी के साथ ही श्री राम भगवान की मूर्ति लगाने का यहां निर्देश दिए हैं। प्रयास किए जा रहे हैं कि इसके लिए अच्छी जगह मिले। उसकी पूरी क्लीयरेंस लेने के बाद यहां मूर्ति की स्थापना की जाए। सीएम ने कहा कि मैं खुद सनातनी हूं, मुझे किसी के एहसास की जरुरत नहीं ।

कहां है जाखू मंदिर :   हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में जाखू मंदिर है. यहां पर हनुमान जी की 108 फीट की प्रतिमा लगाई गई है। माना जाता है कि जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने के लिए जा रहे थे तो उन्हें जाखू पर्वत पर एक ऋषि को ध्यान करते हुए पाया। इस दौरान उन्होंने ऋषि से संजीवनी के बारे में जानकारी हासिल की थी। तब से यहां उनका मंदिर है और बड़ी संख्या में यहां पर सैलानी आते हैं।  बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के बेटी श्वेता बच्चन के परिवार ने यहां पर यह हनुमान की मूर्ति लगवाई है। यह मूर्ति 20 किमी दूर से भी दिखाई देती है। यह मंदिर समुद्र तल से 8048 फीट की ऊंचाई पर है। वर्ष 2010 में यहां 108 फीट हनुमान प्रतिमा स्थापित की गई थी। जो कि भारत की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। गौरलतब है कि जाखू मंदिर के पास बंदरों की फौज रहती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे : ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते – कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी  : कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

ऊना : शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में गिप्पी ग्रेवाल-एमी विर्क मचाएंगे धमाल : 11 से 14 अप्रैल तक वैसाखी के रंगों से गुलज़ार रहेगा सोमभद्रा तट

रोहित जसवाल। ।  ऊना, 7 अप्रैल: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 इस वर्ष और भी अधिक उत्साह एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ आयोजित किया जा रहा है। 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्यानों की गुणवत्ता व समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!