सीएस का मामला पहुंचा गवर्नर के पास : सीएस तैनाती को लेकर आईएएस निशा सिंह ने गवर्नर को लिखा पत्र

by

शिमला | मुख्य सचिव की तैनाती के मामले में 1987 बैच की आईएएस एवं प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले) निशा सिंह ने राज्यपाल से शिकायत कर उनका उपहास करने व उनकी सीनियोरिटी को दरकिनार कर जूनियर को मुख्य सचिव लगाने आरोप लगाया है।
उन्होंने 5 सितम्बर के मुख्य सचिव के आदेशों को अपमानजनक बताया और कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। जयराम सरकार ने 14 जुलाई को पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की जगह आरडी धीमान को नया सीएस बनाया है। इस पद पर आरडी धीमान की ताजपोशी 4 सीनियर आईएएस को सुपरसीड करते हुए की गई है। निशा सिंह 14 अगस्त तक निशा बतौर सीएस पंचायती राज व पशुपालन जैसे विभागों का दायित्व देख रही थीं। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी निभा रही थी, फिर भी उनकी सीनियोरिटी को सुपरसीड करते हुए जूनियर को मुख्य सचिव लगाया गया।
गौरतलब है कि आरडी धीमान से सीनियर 1987 बैच की आईएएस निशा सिंह, 1988 बैच के अली रजा रिजवी और 1988 बैच के ही संजय गुप्ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में सोनिया गांधी से कृषि मंत्री ने शिष्टाचार की भेंट : प्रदेश व जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर की चर्चा

ज्वाली 16 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी बेरोजगार युवाओं से करवाता था सरगना : नौकरी का कंपनियों में दिया जाता था झांसा

रोहित भदसाली। रामपुर :  चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह राधे गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी बस्तियों में बिजली-सड़क सुविधाओं का होगा सत्यापन एंबुलेंस की पहुंच से वंचित क्षेत्रों की पहचान कर 7 दिन में रिपोर्ट देंगे डीसी

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस के आवागमन योग्य सड़क सुविधा से वंचित अनुसूचित जाति बस्तियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!