सीएसआर के माध्यम से जल्द उपलब्ध करवाएंगे अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन : DC राहुल कुमार

by
उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की समीक्षा बैठक आयोजित
एएम नाथ।  बिलासपुर, 17 फरवरी: उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला टीबी फोरम की बैठक बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक में टीबी नोटिफिकेशन, संभावित टीबी जांच दर (पीटीईआर) तथा मृत्यु दर की समीक्षा के साथ-साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को जल्द ही एक नई अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि टीबी के मामलों की पुष्टि जल्द हो सके। इस मौके पर उन्होंने पोषण किट का भी वितरण किया तथा बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने टीबी हारेगा, देश जीतेगा का नारा लगाकर समाज को क्षयरोग मुक्त बनाने के लिए जागरूकता का भी संदेश दिया।
उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि जिला में क्षयरोग (टीबी) की घटनादर 206 मामले प्रति लाख जनसंख्या है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 187 प्रति लाख है। उन्होंने बताया कि जिला में वर्ष 2025 में टीबी की मृत्यु दर 10 प्रतिशत है जिसे निर्धारित राष्ट्रीय मानकों के अनुसार घटाकर प्रति लाख जनसंख्या पर 3 व्यक्ति करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला से टीबी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहयोग, जनजागरूकता तथा उपचार अनुपालन पर विशेष बल दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत प्रमाणन के तहत जिला की कुल 176 ग्राम पंचायतों में से 66 पंचायतें निर्धारित मानकों के अनुरूप पात्र पाई गई हैं। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत दावों का सत्यापन प्रारम्भ हो चुका है, जिसे 28 फरवरी 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्र पंचायतों को विश्व क्षयरोग दिवस 24 मार्च को एक वर्ष की वैधता वाला प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
इस दौरान उपायुक्त ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत सामुदायिक सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने पोषण किटों के प्रयोजन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर सहित अन्य संस्थाओं एवं व्यक्तियों तथा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से मिल रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र योजना के तहत जिला में अब तक 1137 पोषण किटें वितरित की जा चुकी हैं तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से टीबी के संपूर्ण उन्मूलन के लिए टीबी जांच के लिए स्वयं की इच्छा से आगे आने का भी आह्वान किया ताकि जिला बिलासपुर को क्षयरोग मुक्त किया जा सके। उन्होंने लोगों से क्षय रोग को लेकर व्यापक जन जागरूकता लाने में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर सीएमओ शशिदत्त शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

राकेश शर्मा  :   देहरा/तलवाड़ा /  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक : जिलाधीश ने सैनिक सदनों के निर्माण एवं सुधार कार्यों में हर संभव मदद का दिया भरोसा

मंडी, 9 जनवरी। जिलाधीश एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मंडी के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने कहा कि प्रशासन जिले में सैनिक सदनों व कैंटीन विस्तार केंद्रों के निर्माण एवं सुधार कार्यों में हरसंभव मदद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रीट वेंडर के सत्यापन और आईडी कार्ड पर सरकार के यू-टर्न पर बोले नेता प्रतिपक्ष : जनभावना और कानून के बजाय आलाकमान के दबाव में काम कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

अगर योगी मॉडल अच्छा है तो उसे लागू करने से क्यों डर रही है सुक्खू सरकार,  नियमानुसार होने वाले सत्यापन और पंजीकरण को क्यों रोक रही है सरकार,  आलाकमान की नियम विरुद्ध बदलाव के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता को जगदीप धनखड़ के इस्तीफे में दिखी ‘जाट’ वाली वजह….सत्यपाल मलिक का भी कर दिया जिक्र

नई दिल्ली । काग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने उपराष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे अब ‘जाट’ फैक्टर वाला दावा किया है। दलित नेता ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल...
Translate »
error: Content is protected !!