सीजन की पहली बर्फबारी से खिले चेहरे : 4 डिग्री तक गिरा तापमान, रोहतांग में ट्रैफिक रोका

by
एएम नाथ। शिमला : मानसून की विदाई के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रविवार को हिमाचल के कई शहरों में इस सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई. बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने हिमाचल के कई शहरों के लिए सोमवार यानी आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, कुछ इलाकों में बर्फबारी को देखते हुए गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, जिससे कोई हादसे जैसी स्थिति पैदा ना हो।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाके जैसे- चंबा, लाहौल-स्पीति, सोलंग वैली और धौलाधार की पहाड़ियों पर रविवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई. अटल टनल के एंट्री गेट पर हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुत्प उठाया. वहीं, निचले इलाकों में भारी बारिश हुई. बर्फबारी के बाद इन इलाकों के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी बर्फबारी से काफी खुश नजर आ रहे हैं. आमतौर पर हिमाचल में बर्फबारी अक्टूबर महीने के आखिर या फिर नवंबर महीने के शुरुआत में होती थी, लेकिन इस बार करीब 20 दिन पहले हुई।

रोहतांग दर्रे हुआ बंद :   रोहतांग दर्रे पर फिसलन बढ़ने के चलते प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी दी है. इस दौरान यहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि कोई भी रोहतांग की तरफ आगे न जा सके. बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के कई शहरों का मौसम गुलजार हो गया है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में छह और सात अक्टूबर को बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट :  मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में सोमवार के लिए बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 08, 09,10 और 11 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, अभी इस दौरान बारिश या फिर बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जन समस्याओं की सुनवाई की

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जन समस्याओं की सुनवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या को सुलझाना हमारा कर्तव्य भी है और प्राथमिकता भी।...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने हलका चब्बेवाल में 4 सडक़ों को 10 से 18 फीट चौड़ा करने को मंजूरी दी- डॉ. राज कुमार 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेंगी सडक़ें, जल्द शुरू होगा निर्माण-डॉ. चब्बेवाल, डॉ. इशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हलके के निवासियों की मांग के अनुसार पंजाब सरकार ने हलके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ अमृतसर में SGPC सदस्यों का प्रदर्शन : जालंधर में किसी थिएटर में फिल्म ‘इमरजेंसी’ नहीं हुई रिलीज

अमृतसर :  सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आज रिलीज हो गई। फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमृतसर के एक सिनेमा हॉल के बाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह : उपायुक्त जतिन लाल ने की अध्यक्षता, कहा— “संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है”*

योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज(शनिवार) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!