सीजेएम अपराजिता जोशी ने गांवों के लिए बसों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरुकता के लिए किया रवाना

by

होशियारपुर, 04 सितंबर:
जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी ने 9 सितंबर को जिला व सब-डिविजन स्तर पर लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की गांवों में जागरुकता के लिए पंजाब रोडवेज होशियारपुर के जनरल मैनेजर जसबीर सिंह के सहयोग से गांवों को जाने वाली दो बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह बसें नए जिला एवं सत्र कोर्ट होशियारपुर से दसूहा, हाजीपुर, बुड्डाबढ़ वाया बागपुर, भीखोवाल, हरियाना, भूंगा, दोसडक़ा, गढ़दीवाला, रंधावा, नंगल, घोगरा, हाजीपुर व होशियारपुर से कूकानेट वाया बागपुर, हरियाना, नीला नलोआ, बसी, जनौड़ी, ढोलवाहा, अतवारापुर, कूकानेट गांवों तक जाएंगे। इसके अलावा एन.जी.ओ सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के जिला प्रधान आज्ञापाल सिंह साहनी के सहयोग से होशियारपुर के लोकल एरिया में आडियो क्लिप के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालतों के लाभ के बारे में प्रचार करने के लिए आटो को रवाना किया गया। इसके साथ ही नए जिला एवं सत्र कोर्ट होशियारपुर में हैल्प डैस्क लगाया गया, जिसमें पी.एल.वी की ओर से केसों की तारीखें भुगतने आए व्यक्तियों को लोक अदालत संबंधी जागरुक किया गया व पैंफलेट भी बांटे गए। इस मौके पर पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर जसबीर सिंह, वेलफेयर इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह व समूह स्टाफ हाजिर था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे, ऊंची पहुंच के चलते सजा से बच जाएगा तो वह यह गलतफहमी मन से निकाल दे: एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों

कपूरथला : एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। अगर किसी को यह लगता है कि वह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों...
article-image
पंजाब

ग्राम पेंसरा में बाबा साहब डाॅ. भीम राव अंबेडकर का 130 वां जन्मदिन मनाया गया

 गढ़शंकर(मनजिंदर कुमार पेंसरा ) I भारत रत्न, भारतीय संविधान के जनक, महान क्रांतिकारी, दलितों के मसीहा, बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की 130 वीं जयंती गुरुद्वारा साहिब में अंबेडकर सोच मिशन, गुरुद्वारा...
article-image
पंजाब

सावन आया’ कवि सम्मेलन किया आयोजित

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज में पंजाबी साहित्य सभा माहिलपुर द्वारा 34वा ‘सावन आया’ कवि दरबार प्रवासी भारतिया राजिंदर सिंह फ़्लोरा इंग्लैंड के विशेष सहयोग से व प्रिं सुरिंदरपाल सिंह परदेसी...
Translate »
error: Content is protected !!