सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान नगर काउंसिल जगराओं के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त

by

लुधियाना, 6 मई: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में आगामी नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनज़र नगर काउंसिल जगराओं के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

इस मौके पर पवन दीवान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए, कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि ऑब्जर्वर के रूप में पवन दीवान की जिम्मेदारी चुनाव की तैयारियों की निगरानी करना, संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए समन्वय स्थापित करना और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर हत्याकांड : सेक्टर-34 में हुई थी वारदात; रिंकू मास्टरमाइंड!

चंडीगढ़: पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान घटनाक्रम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही थी कि...
article-image
पंजाब

गांव पडवा में आठवां क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू : क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन संत गुरचरण सिंह पडवा ने किया

फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा : श्रीमान संत मोनी जी स्पोर्ट्स क्लब नगर पंचायत गांव पडवा व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से 30 मई से 1 जून तक आठवां क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ...
article-image
पंजाब

बीहड़ां के सरपंच सहित सैला कलां के लगभग दो दर्जन नेता आप में शामिल 

गढ़शंकर, 3 अप्रैल: विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में गांव बीहड़ां के सरपंच सोहन सिंह सहित गांव सैला कलां के बड़ी संख्या में...
Translate »
error: Content is protected !!