सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्होग में वार्षिक इनाम वितरण समारोह संपन – संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती : डॉ. शांडिल

by
स्कूल के नए भवन के लिए 07 करोड़ रुपए स्वीकृत
कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों को भविष्य का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तुन्दल की राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्होग कल्होग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि परितोषिक वितरण समारोह से छात्रों को प्रतिस्पर्धा के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है। उन्होंने कहा कि सफलता-असफलता, आशा-निराशा यह सभी जीवन के दो पहलू हैं, हमें असफल होने पर निराश नहीं होना चाहिए बल्कि हमें अपनी असफलता पर आत्मचिन्तन कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छात्रों को ज्ञान अजिर्त करना सीखना होगा क्योंकि ज्ञान ही वास्तविक शक्ति है जो मनुष्य को किसी भी प्रकार की परिस्थिति में आगे बढ़ना सिखाती है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के अनुरूप संस्कार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही युवा पीढ़ी को बेहतर नागरिक बना सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि नशा एक क्षणिक सुख है जो उनके भविष्य को अंधकार में धकेल देगा। उन्होंने युवाओं से खेलों में शामिल होने तथा नशे से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि स्कूल के नए भवन के लिए 07 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए है और शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि साधुपुल में अश्वनी खड्ड के चैनेलाइजेशन के लिए 04 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि चायल क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र लगाने पर कार्य किया जा रहा है। इस संयंत्र के बनने से जहां युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर सृजित होंगे वहीं क्षेत्र की लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि चायल क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित किए जाने पर कार्य किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व पाठशाला के प्रांगण में कोमिलिया पौधे का पौधारोपण भी किया गया।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति को एच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता कुमारी ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत तुन्दल की प्रधान चित्र रेखा, ग्राम पंचायत बाशा के प्रधान चन्दन ठाकुर, ग्राम पंचायत तुन्दल के उप प्रधान ज्ञान चन्द, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, एस.एम.सी के प्रधान बाल कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, अभिभावक व छात्र उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब की बागवानी बनी स्वरोजगार का माध्यम : ग्राम पंचायत कीड़ी के 100 परिवारों को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से मिला लाभ

एएम नाथ। चम्बा  :  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सकारात्मक परिणाम स्वरूप विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कीड़ी में विभाग की पहल से लोगों को सेब की बागवानी के...
हिमाचल प्रदेश

यूक्रेन में फंसे छात्रों की जानकारी सीएम हेल्पलाईन नंबर-1100 पर दें: डीसी राघव शर्मा

ऊना 26 फरवरी: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि यूक्रेन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए जिला ऊना के 29 छात्र व छात्राएं युद्ध के चलते फंसे है। राघव शर्मा ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मास्टर ट्रेनर ने स्कूली बच्चों को रासायन मुक्त खेती की जानकारी दी

आने वाले गर्मियों के दौरान कीचन वाटिका तैयार करने का आह्वान किया पट्टा मेहलोग, 25 फरवरी (तारा) : राजकीय उच्च विद्यालय भावगुडी मे राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कृषि सत्र का आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!