सीपीआईएम 23 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला होशियारपुर में डीसी कार्यालय के समक्ष देगी धरना : गुरनेक भज्जल

by

गढ़शंकर ; सीपीआईएम जिला होशियारपुर के जिला सचिव और सूबा सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल ने प्रेस को बयान जारी कर बताया कि पंजाब सरकार के जनविरोधी फैसलों के विरोध में सीपीआईएम डिप्टी कमिश्नरों के दफ्तरों के आगे धरना देगी और मांग पत्र सौंपेगी। सीपीआईएम के राज्य स्तरीय आह्वान पर 23 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे जिला होशियारपुर में धरना दिया जाएगा। जिसमें मुख्य मांग लीड पूलिंग पॉलिसी रद्द करवाना, स्मार्ट बिजली मीटरों के बिल वापस करवाना और अवैध खनन के खिलाफ धरने को सफल बनाना है। हम सभी पार्टी सदस्यों, जन संगठनों और इंसाफ पसंद लोगों से समय पर पहुंचने की अपील करते हैं। संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य कामरेड सुभाष मट्टू, महिंदर कुमार बडोआं, गुरमेस सिंह, दर्शन सिंह मट्टू, रणजीत सिंह, आशा नंद, अच्छर सिंह, मनजीत कौर, बलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, हरबंस सिंह, धूत, गुरबख्श कौर मौजूद रहे। पंकज कुमार, सुलिदर चुंबर, मिंदर भीलोवाल आदि शामिल थे।
फोटो : जिला सचिव और सूबा सचिवालय सदस्य गुरनेक भज्जल

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड, आईएफएस सीएसआर पहल के तहत कई शैक्षणिक संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों का कर रहा संचालन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/9 अगस्त :  वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड, होशियारपुर, आईएफएस सीएसआर पहल के तहत होशियारपुर शहर और उसके आसपास के कई शैक्षणिक संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों का संचालन कर रहा है। आज वर्धमान...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया : केजरीवाल

नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के बाद राज्य सरकार का ध्यान अब पुनर्वास पर केंद्रित खेलों को प्रोत्साहित करने से नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलेगी-केजरीवाल जलालाबाद (होशियारपुर), 17 मई-  आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘न मेरे पास आपदा राहत फंड और ना मैं कैबिनेट में मंत्री’….बयान देकर घिर गई सांसद कंगना , फिर कंगना ने सफाई में क्या कहा जाने?

हिमाचल में बारिश-बाढ़ और बादल फटने से आई त्रासदी के बीच एक ओर राहत और बचाव का काम जारी हैl तो दूसरी ओर मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत लगातार विवादों से घिरी हैंl...
Translate »
error: Content is protected !!