सीपीआईएम द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चले जत्था मार्चा का गढ़शंकर में  सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

by

गढ़शंकर, 13 फरवरी: सीपीआईएम के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के तहत केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 11 मार्च से 20 मार्च तक पूरे देश में जत्था मार्च निकाला जा रहा। पंजाब में प्रदेशिक जत्था मार्च गदरी बाबाओं के गांव सुरसिंह वाले से शुरू होकर आज गढ़शंकर में शहीद भगत सिंह स्मारक के पुराने बस स्टैंड पर पहुंचा और वहां पर जत्था मार्च का पार्टी के राज्य सचिव सुखविंदर सिंह सेखों, राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल, मेजर सिंह भुच्ची विंड जतिंदरपाल सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान सुखविंदर सिंह सेखों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के हितों को पूंजीपतियों को बेचने में कोई हिचकिचाहट नहीं करती है। सरकार ने लेबर कोड, बीज बिल, बिजली संशोधन बिल 2025 और अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड समझौते पर हस्तक्षार करके देश के किसानों और मजदूरों के साथ धोखा किया है। मनरेगा कानून को खत्म करने के लिए उसका नाम भी बदलकर बीबीजी रामजी कर दिया गया, जो कि वाम दलों की देन है। विदेश नीति के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी विश्व गुरु होने का दावा करते हैं। अमेरिका ने पांच हजार भारतीय नागरिकों को जबरदस्ती पकड़ कर भारत भेज दिया है। लेकिन विश्वगुरु एक शब्द नहिए बोला। इसलिए हम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करके और लोगों को जागरूक करके दिल्ली रैली में शामिल होंगे।    मेजर सिंह और जतिदरपाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार जातिवाद खत्म करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। साइबर क्राइम, लोगों को धमकियां, हत्याएं रोजाना हो रही हैं। इस मौके पर पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य दर्शन सिंह मट्टू, सुभाष मट्टू, महेंद्र कुमार बढौयान, सुलिंदर चुंबर, नीलम ,गुरबख्श कौर, रविंदर कुमार, कुलविंदर संघा, हरभजन सिंह, जोगिंदर सिंह थड़ी, सतनाम सिंह, प्रेम सिंह, कश्मीर सिंह, गुरचरण सिंह नैनवां , राजिंदर सिंह, बलदेव, राज चमन लाल, सोहन सिंह, बलबीर कुमार, जसविंदर कौर, साथी शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसिक तनाव को कम करने के साथ सकारात्मक वातावरण  के लिए खेलें महत्वपूर्ण : मण्डलायुक्त विनोद कुमार

राइफल-पिस्टल शूटिंग को भी अंतर ज़िला प्रतियोगिता का बनाया जाए हिस्सा मण्डलायुक्त ने राज्य स्तरीय अंतर ज़िला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा :   मण्डलायुक्त विनोद कुमार ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेएस के तहत चढ़ियार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 25 लाख 35हजार – किशोरी लाल

बैजनाथ 11 अगस्त — रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत सिविल अस्पताल चढ़ियार में चालू वित वर्ष में 25 लाख 35 हजार विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं पर 25लाख 35 हजार 600 रुपये की राशि व्यय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की सुविधा का रखें ध्यान: जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा

हमीरपुर 27 अक्तूबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने जिला में कार्य कर रही सभी गैस एजेंसियों के प्रभारियों एवं मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे...
Translate »
error: Content is protected !!