सीपीएस आशीष बुटेल ने किया आदर्श महिला मण्डल भवन का उद्घाटन’ विधवा, एकल नारियों को गृह निर्माण को मिलेगी डेढ़ लाख की मदद: बुटेल

by
ननाहर में ’सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पालमपुर, 8 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी योजना के तहत गृह निर्माण के लिए डेढ़ लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाएं क्रियान्वित कर रही है।
सोमवार को मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत ननाहर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ करने तथा ग्राम पंचायत नननाहर में 5.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित आदर्श महिला मण्डल भवन का उद्घाटन करने के उपरांत कहा कि लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटों के समान अधिकार दिलाया जाएगा इस के लिए भी सरकार ने निर्णय लिया है।
मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर ही निपटारा सुनिश्चित करने के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लंबित राजस्व मामलों को निपटाने के लिए इंतकाल अदालतों के आयोजन की दिशा में भी सार्थक पहल की है तथा इसके बेहतर नतीजे समाने आ रहे हैं तथा लोगों को भी बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात दिलाई गई है।
सीपीएस ने कहा कि सरकार महिला मण्डल भवन के नजदीक शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा गोंट में पानी को टैंक का निर्माण किया जा रहा है जिससे पानी को वहां पर इकट्ठा करके नन्हार तक पहुंचाया जाएगा। सीपीएस ने कहा कि गोंट कटूईं सड़क को पक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नैन में विद्युत सब स्टेशन बनाया जायेगा जिस से इस क्षेत्र में विद्युत की समस्या का हल किया जाएगा।
इस अवसर पर आशीष बुटेल ने 13 महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई। इसके उपरांत उन्होंने ननहार में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, डीएफओ नितिन पटेल, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, प्रधान जोगन लाल, ऐडवोकेट लोकेंद्र ठाकुर व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर 2 शूटरों की रील भी वायरल

बिलासपुर :  पूर्व विधायक पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

एएम नाथ। सुंदरनगर, 26 मार्च :  राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को 4.04 रुपए प्रति यूनिट सब्सिडी देने की अधिसूचना जारी : किसानों को सस्ती बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

एएम नाथ। शिमला :  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!