सीपीएस ने चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्यायें : सुक्खू सरकार में विकास को मिली तीव्र गति : आशीष बुटेल

by

पालमपुर 3 जून :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 7 चिम्बलहार में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया तथा शेष समस्याओं को शीघ्र हल के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए।
आशीष बुटेल ने चिम्बलहार में लोगों को संबोधित करते हुए विधान सभा चुनावों में उनके पक्ष में भारी जनसमर्थन के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार में प्रदेश में रुके हुए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों में भी प्रदेश सरकार ने विकास को गति दी है और प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम पालमपुर को प्रदेश की बेहतर निगम में शुमार करने के लिये कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान क्षेत्र सम्पूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता है और यहां सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिये दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि चिम्बलहार में पानी और बिजली की समस्या का समाधान करने के लिये पहल की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र यहां अधिक क्षमता का ट्रांसफर लगाकर बिजली की वोल्टेज को बढ़ाया जायेगा। उन्होंने चिम्बलहार में पेयजल सुधार के लिये ओवरहेड टैंक से नई पाइप डालने की घोषणा की और विभाग को कल से ही कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जमीन उपलब्ध करवाने पर चिम्बलहार से भगोटला को सड़क से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों के लिये सुंदर पार्क भी बनाया जायेगा। उन्होंने लक्ष्मी महिला मंडल को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम पार्षद संजय राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग नारियल, अमित शर्मा, निशा शर्मा, कमला कपूर, सुरिंदर चौधरी, ज्ञान चन्द, पूर्व उपप्रधान सुशील कुमार, ओम प्रकाश, राकेश चौधरी, शेर सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष पूजा देवी, एसडीओ पंकज व्यास, अमित वालिया, अंकित चौहान लोक निर्माण, विद्युत विभागों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्लीपर सेल बंबर ठाकुर की पत्नी के आवास पर थे मौजूद : बंबर ठाकुर पर हमले में इस्तेमाल पिस्तौल मंडी से बरामद

एएम नाथ।  बिलासपुर :  पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया था। इसके ड्राइवर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल : आंचल ने पाया पहला स्थान

हमीरपुर : हमीरपुर के निजी रिजार्ट में तीन दिनों तक चली मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल-2022 सीजन छह में प्रदेश की 13 युवतियों ने भाग लिया। जिसमें चौपाल निवासी आंचल पांटा ने प्रथम स्थान प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पधर में ड्राफ्टमैन मैकेनिकल ट्रेड में रिक्त सीटों पर प्रवेश 30 अगस्त तक

एएम नाथ। पधर 23 अगस्त :  राजकीय आई० टी०आई पधर के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में आई०टी०आई० पधर में ड्राफट्समैन (मैकेनिकल) में कुछ रिक्त सीटों हेतु प्रवेश 30 अगस्त, 2025 तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
Translate »
error: Content is protected !!