सीपीएस बचाने में करोड़ों उड़ा रहे हैं मुख्यमंत्री – जब सीपीएस का कोई काम नहीं है तो क्यों परेशान है सरकार : जयराम ठाकुर

by
  जो पैसा सीपीएस बचाने में उड़ाया जा रहा है उससे हो सकते हैं विकास के काम
एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश के मुखिया हिमाचल के विकास और जनहित के बजाय सीपीएस बचाने में जीजान लगा रहे हैं। हाईकोर्ट द्वारा सीपीएस को हटाने के आदेश देने के बाद भी सरकार उन्हें बचाने की कोशिश में लगी है और प्रदेश के विकास में खर्च किए जा सकने वाला बजट वकीलों को हायर करने में खर्च किया जा रहा है। सरकार का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिससे प्रदेश के संसाधन और ऊर्जा सरकार की जिद्द के कारण अन्यत्र बर्बाद हो रहे हैं। प्रदेश के हितों के बजाय मित्रों के हितों पर करोड़ों लुटाना किसी भी विजनरी मुख्यमंत्री का काम नहीं हो सकता है। प्रदेश में प्रशिक्षु डॉक्टर्स को चार-चार महीनें से स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है। वह लेक्चर थियेटर में पढ़ने और अस्पताल में मरीजों के इलाज करने के बजाय सड़कों पर धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार सारे काम रोक कर वकीलों की फीस भर रही है। इसी से सरकार की प्राथमिकता का पता चलता है कि सरकार के लिए प्रदेश का हित नहीं अपनी और मित्रों की कुर्सी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब माननीय उच्च न्यायालय ने सीपीएस की नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने और उनकी सभी सुविधाएं छीनेने के आदेश दिए तो फिर सरकार उन्हें बचाने के लिए करोड़ों रुपए क्यों उड़ा रही है। इस फैसले में माननीय न्यायाधीश महोदय का कथन ‘यह पद सार्वजनिक सम्पत्ति पर कब्जा है और सभी सुविधाएँ तत्काल प्रभाव से वापस ली जानी चाहिए’ और भी महत्वपूर्ण हैं। इतने कठोर निर्णय के बाद भी सरकार सीपीएस को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस एक्ट के तहत सीपीएस की नियुक्ति की गई थी बाद में न्यायालय द्वारा उसे भी निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा हाई कोर्ट में पहले ही बताया जा चुका है कि सीपीएस के द्वारा कोई फाइल नहीं देखी जा रही है, कोई विधाई कार्य भी नहीं किया जा रहा है। जब वह कुछ कार्य कर ही नहीं रहे हैं, उनका जनहित में कोई उपयोग ही नहीं है तो सरकार उनकी नियुक्ति में करोड़ो रुपए खर्च करने के बाद अब उन्हें बचाने के लिए फिर से करोड़ो रुपए क्यों पानी में बहा रही है। मुख्यमंत्री को समझना चाहिए कि उनकी गलती को हाई कोर्ट ने सुधार दी है। इसलिए जनहित के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पैसे उन्हें इस तरह से बर्बाद नहीं करना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तक सरकार इस मामले में सिर्फ लीगल फीस के रूप में लगभग दस करोड़ से ज़्यादा रुपए खर्च कर चुकी है और आगे भी यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। जबकि सरकार दो साल से सेंट्रल यूनिवर्सिटी के ज़मीन के पैसे जमा नहीं करवा पाई है। जिसकी वजह से सेंट्रल यूनिवर्सिटी का कैंपस नहीं बन पा रहा है। हिम केयर का बजट नहीं दिया जा रहा है। सहारा की पेंशन और शगुन का बजट नहीं दिया जा रहा है। बीमार इलाज को तरस रहे हैं, दवाई और जांच के लिए भटक रहे हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स स्टाइपेंड के लिए तरस रहे हैं। कर्मचारी अपने मेडिकल बिल के लिए भटक रहे हैं, पेंशनर्स पेंशन की राह देख रहे हैं और इतने महत्वपूर्ण कामों को छोड़कर सरकार सीपीएस बचाने में जीजान से जुटी हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की राजधानी के पॉश इलाके से तीन-तीन छात्रों का अपहरण पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर सवाल : जयराम ठाकुर

त्यौहार के दिन राजधानी से ही तीन बच्चों का अपहरण से दहशत में छात्र और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें सरकार, अपराधियों पर लगाए लगाम एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष निर्वाचन में माॅडल कोड आॅफ कंडक्ट कमेटी की अहम भूमिका : कमेटी के सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी

धर्मशाला, 29 फरवरी। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कांगड़ा जिला में गठित जिला स्तरीय आदर्श आचार संहिता की स्थायी समिति के सदस्यों को चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड-पिस्टल और हेरोइन बरामद – इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर फेंके थे बम

अमृतसर : स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। यह मॉड्यूल विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 164वें वार्षिक पारितोषिक एवं भाषण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : छात्रों में स्वतंत्र एवं तर्कसंगत सोच पैदा करता है बीसीएस:शिक्षा मंत्री

शिमला, 08 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 164वें वार्षिक पारितोषिक एवं भाषण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!