सीबीआई को हजारों पन्नों का एसपी कार्यालय शिमला से रिकाॅर्ड देने की तैयारी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में विगत दिनों सीबीआई को रिकॉर्ड देने से इन्कार करने के बाद एसपी कार्यालय में मामले से जुड़ा रिकॉर्ड केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
एसआईटी ने जांच से संबंधित रिकॉर्ड को क्रमबद्ध संग्रहित करने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड में हजारों पन्नों का रिकॉर्ड है। सूत्रों के मुताबिक विमल नेगी के मामले में पुलिस ने पावर कॉरपोरेशन से लेकर ऊर्जा विभाग तक से भी रिकॉर्ड कब्जे में लिया था। जांच से जुड़ी रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जुटाए गए हैं।
हजारों पन्नों का रिकॉर्ड होने के कारण इसे सौंपने में दो से तीन का समय लग सकता है। केंद्रीय जांच एजेंसी जहां नेगी की मौत के कारणों की जांच करेगी, वहीं दोनों एसआईटी और बिलासपुर जिला पुलिस भी जांच की जद में है। इसकी मुख्य वजह यह है कि पुलिस महानिदेशक ने हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में जांच को लेकर कई प्रकार के गंभीर सवाल उठाए हैं। विमल नेगी के शव से पेन ड्राइव गायब होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उसका डाटा डिलीट करने की बात भी जांच में आई है। परिजनों का आरोप है कि विमल नेगी के मोबाइल को लेकर भी जांच टीम अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित: मुख्यमंत्री

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व मुख्यमंत्री ने सुन्दरनगर शहर के लिए 23 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के सुधार कार्य का लोकार्पण किया सुन्दरनगर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राजीव बिंदल ने तीसरी बार संभाला “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष” का पदभार

एएम नाथ। शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पदभार ग्रहण किय। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एजीएम हरिश शर्मा को बचाने के लिए प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने ताक पर रहे नियम : मुकेश शर्मा

जोगिंद्रा बैंक ने चुकाया RBI का ₹3.50 लाख दंड, गैर कानूनी तरीके से ‘प्रावधान’ बनाने का आरोप एएम नाथ। शिमला : मुकेश कुमार शर्मा अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ ने अपनी शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को खंड स्तर पर लगेंगे शिविर : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिए जाने हैं राशन कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 19 अगस्त। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों...
Translate »
error: Content is protected !!