सीबीआई जांच : दिल्ली में 1000 लो फ्लोर बसों की खरीदी में घोटाला में सीबीआई जांच की मंजूरी

by

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार पर लो फ्लाेर बसों की खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने रविवार को मामले की सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। शिकायत दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने 9 जून को दर्ज कराई थी।
शिकायत में दिल्ली के परिवहन मंत्री पर टेंडर, खरीद और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। हालांकि , पिछले साल शिकायत के बाद बस खरीद का टेंडर रद्द कर दिया गया था।
आम आदमी पार्टी ने सीबीआई जांच के जवाब में कहा लेफ्टिनेंट गवर्नर खुद भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनसे ध्यान हटाने के लिए वह ऐसे काम कर रहे हैं।
यह बसें कभी नहीं खरीदी गईं और टेंडर रद्द कर दिए गए। दिल्ली को और ज्यादा पढ़े-लिखे एलजी की जरूरत है। इस आदमी को पता नहीं है कि वह किस पर साइन कर रहा है।
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि जुलाई 2019 में दिल्ली सरकार ने 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद और उनके रखरखाव में पांच हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति ने एक रिपोर्ट पेश की थी। समिति ने एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट में खामियां पाई थीं और इसे खत्म करने की सिफारिश की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC आदित्य नेगी ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक : युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के सेवन पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर आदेश दिए

शिमला, 28 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रोजना हाल में जिला स्तरीय मादक द्रव्य समिति की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में जिला के युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के...
article-image
पंजाब

गरीब लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल किये जाए : कामरेड दरशन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : कामरेड नेता दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में साहल पुर व पाहलेवाल में राशन कार्ड बहाल करवाने के लिए गरीब परिवारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का सम्मान कर जिला प्रशासन ने बढ़ाया हौंसला :   ए.डी.सी ने जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए यूथ इलेक्शन अंबेसडरों का किया सम्मानित

यूथ इलेक्शन अंबेसडरों को लगातार नौजवानों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की,   होशियारपुर जिले ने इस नायाब प्रोग्राम को शुरु कर प्रदेश में कायम की मिसाल होशियारपुर, 29 अप्रैलः  जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने केंद्र सरकार को घेरा – युवाओं की आवाज़ सुनने की ज़रूरत : हरवेल सैनी

गढ़शंकर। दिल्ली में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन कर देश का युवा आज अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है, जो केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!