सीबीआई ने अपने ही डीएसपी को कर लिया गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड पर लिया : नया टर्न अब 2.5 करोड़ के रिश्वत मामले में

by

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला में ईडी के ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई ने अपने ही विभाग के डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डीएसपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन का रिमांड मिला है।

मामले में नया मोड़ तब आया जब ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप ने डीएसपी पर रिश्वत राशि का 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया। विशालदीप ने इस संबंध में सीबीआई निदेशक को 15 पेज की शिकायत भेजी थी, जिसमें उन्होंने दावा किया कि डीएसपी ने ही उन्हें रिश्वत मांगने के लिए उकसाया था। CBI ने कार्रवाई करते हुए बीते कल अपने डीएसपी को गिरफ्तार किया था और आज उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन का रिमांड मिल गया है। 1.10 करोड़ रुपए बरामद किए गए पूरा मामला हिमाचल के शिक्षण संस्थान संचालकों से जुड़ा है, जिसमें धन शोधन की जांच चल रही थी। चंडीगढ़ सीबीआई ने विशालदीप के खिलाफ दो एफआईआर (नंबर 33 और 34) दर्ज की हैं। इस मामले में पहले ही विशालदीप के भाई विकासदीप और नीरज को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों से करीब 1.10 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं।

विशालदीप की गिरफ्तारी से पहले, जब वह फरार चल रहे थे, उन्होंने 3 जनवरी को सीबीआई निदेशक को विस्तृत शिकायत भेजी थी। इस शिकायत में उन्होंने सीबीआई के डीएसपी और दो अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्होंने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप डीएसपी ने उसे जांच के दौरान बहुत बार अलग-अलग जरिए से संपर्क करने का भी प्रयास किया था। इसके बाद वह उसे मोहाली और शिमला माल रोड पर भी मिला था। इसी दौरान डीएसपी ने उसे शिक्षण संस्थानों के संचालकों से रिश्वत लेने के लिए उकसाया और उससे रिश्वत के पैसों में से 10 प्रतिशत कमीशन देने के लिए भी कहा था।

पूछताछ के दौरान बिगड़ गई थी तबीयत रिमांड पर चल रहे विशालदीप से सीबीआई ने उसके द्वारा डीएसपी के खिलाफ दी गई शिकायत को लेकर पूछताछ की। विशालदीप ने जांच टीम को डीएसपी के बारे में बताया कि किस तरह उसे रिश्वत मांगने के लिए उकसाया और उसे बाद में शिक्षण संस्थान संचालकों के साथ मिलकर झूठे रिश्वत के केस में फंसाया गया है। इन आरोपों को लेकर सोमवार को सीबीआई द्वारा अपने विभाग के डीएसपी को पूछताछ के लिए कार्यालय में बुलाया गया और विशालदीप द्वारा लगाया गया आरोपों को लेकर सवाल-जवाब किए गए।  डीएसपी की बिगड़ी तबीयत सूत्रों के मुताबिक डीएसपी ने विशालदीप द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया था। लेकिन जांच टीम ने जब कहा कि विशालदीप के पास कमीशन मांगने के सबूत तो पूछताछ के दौरान ही डीएसपी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन फानन में सीबीआई की टीम डीएसपी को सेक्टर 32 अस्पताल में लेकर गई थी जहां उसका इलाज करवाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भंरवाई चौक पर क्रेन की टक्कर से बाइक और दुकान को नुकसान

एएम नाथ। काँगड़ा : भरवाईं चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, शाम को भरवाईं चौक पर तीन क्रेन पुरानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण जाती है: डॉ. सुखपाल सिंह

होशियारपुर, 8 जनवरी: “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में 5% की गिरावट आई है, जबकि भारत में इसमें 15.3% की वृद्धि हुई है।  भारत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा शहर को मिलेगी बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टोरी पार्किंग की सौगात : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि चम्बा शहर में बहुप्रतीक्षित बहुमंजिला पार्किंग भवन के निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एसएचओ ने रंजिशन थार का 1.05 लाख रुपये चालान काटा— कहा एसपी दफ्तर पहुंचा भाजयुमों का नेता ने : साक्षी वर्मा ने दिए जांच के आदेश

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक थार  गाड़ी का 1 लाख रुपये से अधिक चालान काटने के मामले में नया मोड़ आया है।  थार के मालिक ने एसएचओ पर...
Translate »
error: Content is protected !!