सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़….30 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

by

चंडीगढ़, 14 जुलाई । पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हो रहे एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की ओर से आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के संपर्क सीमापार के तस्करों से जुड़े हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करते थे और उसे पंजाब में आगे सप्लाई करने का काम करते थे। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं, ताकि पूरी सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके।

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन्स सेल, अमृतसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का मानना है कि सीमा पार से संचालित ड्रग नेटवर्क पंजाब में नशे की सप्लाई के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से न केवल बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों को बाजार में पहुंचने से रोका गया है, बल्कि तस्करी नेटवर्क की कई महत्वपूर्ण कड़ियों तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शराब पीने वालो के लिए राहत की खबर : चुनावी वर्ष कारण सरकार नहीं बढ़ाएगी शराब

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस पॉलिसी में सरकार टैक्स की लीकेज को रोकने पर ध्यान दे रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सम्मान से परिणाम तक: मेयर सौरभ जोशी ने शुरू किया चंडीगढ़ का पहला वार्ड-वार मेगा डीप क्लीनिंग अभियान

सेक्टर-15 से हुई शुरुआत, सफाई मित्रों के पैर धोकर किया सम्मान; अगले चरण में वार्ड 4, 5 और 6 में चलेगा अभियान पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 16 जून । चंडीगढ़ को स्वच्छ, हरित और...
article-image
पंजाब

हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह...
पंजाब

जिले में मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस 4 व 14 अप्रैल को बंद रखने के आदेश

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अपनीत रियात ने 4 अप्रैल को श्री गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी महोत्सव व 14 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती के मौके पर जिले में मीट की दुकानों व स्लाटर...
Translate »
error: Content is protected !!