सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी : सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए

by

ऊना : विधानसभा चुनावों के बाद महंगाई का झटका देते हुए सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सीमेंट और सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते घर बनाना अब और महंगा हो जाएगा। पिछले एक माह में सीमेंट के दामों में 15 से 20 रुपये का इजाफा हुआ है। एसीसी सुरक्षा सीमेंट के एक बैग के दाम अब 445 रुपये पहुंच गए हैं। एसीसी गोल्ड नाम से बिकने वाला सीमेंट अब 485 रुपये प्रति बैग मिल रहा है। एक महीना पहले एसीसी सुरक्षा 425 रुपये था, जबकि एसीसी गोल्ड 470 रुपये था।
दूसरी सीमेंट कंपनियों के दाम भी बढ़े हैं। 430 रुपये प्रति बैग बिकने वाला अंबुजा सीमेंट अब 445 रुपये में मिल रहा है। अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम प्रति बैग 420 रुपये से बढ़कर एक माह के अंदर ही 435 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा 15 दिनों के भीतर ही सरिया की कीमत 6,000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 6,600 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई है। सीमेंट, सरिया के अलावा रेत, बजरी और ईंटों के दामों में भी कुछ दिन पहले उछाल आया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने अपने अधिकारिक आवास पर मनाया लोहड़ी पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

एएम नाथ । शिमला : जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ग्रांट लॉज-12 में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी खेप

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो 419 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

बहुत ही शानदार रहा है होटल प्रबंधन संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड : अभिषेक गर्ग इस वर्ष विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 25 मार्च तक एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की बड़ी जीत : कड़छम-वांगतू से अब मिलेगी 18 प्रतिशत रॉयल्टी

प्रदेश को होगी 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक महत्वपूर्ण कानूनी सफलता मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने कड़छम- वांगतू जलविद्युत परियोजना से रॉयल्टी...
Translate »
error: Content is protected !!