सीसीटीवी की चौकस निगाहों में ऊना ज़िला, कानून व्यवस्था को मिली नई मजबूती : ‘सामर्थ्य’ के तहत विकसित तकनीक आधारित निगरानी तंत्र से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को मिला नया आयाम

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई. ऊना की सड़कों, बाजारों, प्रमुख चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर अब आधुनिक कैमरों की चौबीसों घंटे नजर है। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराधों पर पैनी निगरानी रखने तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिले में तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को नई मजबूती दी है। उपायुक्त जतिन लाल की पहल पर संचालित ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के सीएसआर सहयोग से यह आधुनिक व्यवस्था विकसित की गई है।May be an image of one or more people and text
बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर जिले में आधुनिक निगरानी तंत्र का तेजी से विस्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ने के बाद संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, घटनाओं की त्वरित जानकारी जुटाने, जांच के लिए साक्ष्य उपलब्ध कराने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस को मदद मिल रही है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का माहौल भी मजबूत हुआ है।
जिले में आधुनिक निगरानी तंत्र के विकास के लिए ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम के तहत 12.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों के कन्वर्जेंस के माध्यम से भी इस निगरानी तंत्र का विस्तार किया गया है ।
जिले के ऊना, बंगाणा, मेहतपुर, अंब और चिंतपूर्णी क्षेत्रों में कुल 50 स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) प्रणाली स्थापित की गई है। प्रत्येक स्थान पर दो एएनपीआर और दो एविडेंस कैमरे लगाए गए हैं। इस प्रकार इन 50 स्थानों पर कुल 200 कैमरों का नेटवर्क तैयार किया गया है। इसके अलावा ऊना शहर में कुल 100 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 30 एएनपीआर, 60 एविडेंस तथा 10 पैन-टिल्ट-ज़ूम (पीटीजेड) कैमरे शामिल हैं, जिनकी चौबीसों घंटे निगरानी ऊना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है।May be an image of vulture, helicopter, airship and windmill
यह व्यवस्था कानून व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है। जिले में आठ स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) तथा 30 स्थानों पर व्हीकल एक्ट्यूएटेड स्पीड साइनेज स्थापित किए गए हैं। इन प्रणालियों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी तथा सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
निगरानी तंत्र का विस्तार जिले के अन्य क्षेत्रों तक भी किया गया है। बंगाणा में 32 तथा गगरेट में 16 कैमरे स्थापित किए गए हैं। निगरानी तंत्र का विस्तार जिले के अन्य क्षेत्रों तक भी किया गया है। बंगाणा में 32 तथा गगरेट में 16 कैमरे स्थापित किए गए हैं। वहीं, हरोली में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल तथा जिला प्रशासन के समन्वय से विकसित अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के तहत 200 कैमरे स्थापित किए गए हैं।May be an image of street and text that says "HOTEL HOTE HOTEL PECCHRANT POINL ROOM, MIDPOINT POINT BAR RESTAURANT MIDEO POI ROOM. ROOM,BAR&RESTA Krisnna Kri nna Pollectiona -Stitched llnstitched -DesionerS Suil BoarGovt Colle 通區力 MILA POIN เพาเน NATION 54531-80011 94531-8 31-80 60011 Ba- p80 AMRITSAFI OSPECIALO SPECIAL KULCHA SIYA"
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ‘सामर्थ्य’ का उद्देश्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ समाज की जरूरतों के अनुरूप ऐसे स्थायी समाधान विकसित करना है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिले। आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी तंत्र इसी सोच का हिस्सा है। इससे अपराधों पर प्रभावी निगरानी, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैं समझता हूं कि जो भाजपा प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।  कांग्रेस नेता विक्रमादित्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्मार्ट सिटी, स्वस्थ नागरिक के तहत आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर : धर्मशाला के प्रत्येक वार्ड में लोगों के स्वास्थ्य की होगी जांच*

एएम नाथ। धर्मशाला, 24 जुलाई। स्वस्थ नागरिक सुंदर सिटी अभियान के तहत धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविरों की आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एमसी के कमीशनर जफर इकबाल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की पहल पर निराश्रित बच्चों को मिला स्टेट आप चिल्ड्रन का दर्जा : कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना की विधिवत शुभारंभ करेंगे सीएम: पठानिया

शाहपुर, 19 अक्तूबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में सुखाश्रय योजना की विधिवत लांचिंग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु 22 अक्तूबर को शाहपुर में करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाड़ी और बनीखेत के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश जारी : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

एएम नाथ।   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!