सीसे स्कूल ध्रूंबनेटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पुरस्कृत किए होनहार – विद्यार्थियों के  सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : कुलदीप सिंह पठानिया

by

चंबा, 14 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। इसके साथ यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो।
विधानसभा अध्यक्ष आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रदेश सरकार ने इंग्लिश माध्यम भी शुरू करने का निर्णय लिया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में खासकर विद्यार्थी वर्ग में सकारात्मक गुणों का समावेश किया जाना आवश्यक है । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन को सशक्त आधार प्रदान करने में शिक्षक एवं अभिभावक बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें, जो भविष्य में उनके काम आ सके ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में सामाजिक सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुख आश्रय का भी जिक्र किया।
विकास कार्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भटियात क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेटा के अतिरिक्त भवन निर्माण, सुरक्षा दिवार, खेल मैदान बनाने के लिए प्राक्कलन के आधार पर धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार की राशि देने का ऐलान भी किया। इससे पहले स्कूल परिसर में विधानसभा अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया को प्रधानाचार्य अमन महाजन ने शॉल टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़ी।
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने
लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया व शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर , खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी आरती कुमारी, सीडीपीओ धर्म सिंह सहित विद्यार्थी एवं अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में बनेगा मिनी सचिवालय भवन : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने पार्किंग, शॉपिंग कंप्लेक्स व नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया शिलान्यास एक करोड़ पचास लाख की धनराशि होंगी व्यय, भटियात में जल्द खुलेगा वन मंडल अधिकारी कार्यालय एएम नाथ। चुवाड़ी :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिपकी-ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने के लिए राज्य सरकार केंद्र से आग्रह करेगी : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इनर लाइन पोस्टों को समाप्त करने का मामला उठाया जाएगा-मुख्यमंत्री

 एएम नाथ। किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला से शिपकी-ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखेगा। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका को प्रेमी ने मां और जीजा के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा : पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर  : यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक लड़की का क़त्ल कर दिया गया था। इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत...
Translate »
error: Content is protected !!