सुंदर आश्रम में माता के नवरात्रों के उपलक्ष में हवन यज्ञ एवं लंगर का आयोजन : चेयरमैन खन्ना, अध्यक्ष गोपी चंद कपूर सहित अन्य सदस्यों ने यज्ञ में आहूतियां डालकर श्रद्धालुओं के अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमयी यात्रा की कामना की

by

होशियारपुर 29 जुलाई :  लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट द्वारा संचालित सुंदर आश्रम में माता के नवरात्री के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद एवं सोसाइटी के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर शामिल हुए।

इस मौके खन्ना ने माता के नवरात्रों पर श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी के नवरात्रों में पूरे विश्व से श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए हिमाचल के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर होशियारपुर से होकर गुजरते हैं। होशियारपुर वासियों की भी माता चिंतपूर्णी में विशेष आस्था होने के चलते वे श्रद्धालुओं के लिए माता के दरबार को जाने वाले पूरे रस्ते में लंगरों का आयोजन करते हैं। माता के नवरात्रों में श्रद्धालुओं के सैलाब को देखकर महाकुम्भ मेले का एहसास होता है। खन्ना ने कहा कि माता चिंतपूर्णी रोड शुरू होते ही सुंदर आश्रम स्थित है। खन्ना ने बताया कि माता के नवरात्रों में श्रद्धालुओं की यात्रा निर्विघ्न और मंगलमय हो और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर सुंदर आश्रम में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है।
इस मौके सोसाइटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने कहा कि माता रानी की कृपा से सोसाइटी का यह प्रयास रहेगा कि हर वर्ष माता के नवरात्रों के उपलक्ष में श्रद्धालुओं की कुशल मंगल यात्रा तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन यज्ञ किया जाये। इस मौके चेयरमैन खन्ना व अध्यक्ष गोपी चंद कपूर सहित राजेश नकड़ा, आनंद अग्रवाल, पदम् पासी, नवदीप सूद ने भी हवन यज्ञ में आहूतियां डालकर श्रद्धालुओं के अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमयी यात्रा की कामना की। इस मौके पर सोसाइटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए तीन दिवसीय लंगर का भी आयोजन किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

AAP को झटका दिल्ली चुनाव से ठीक पहले : दिग्गज नेता और विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के दिग्गज नेता और महरौली सीट से विधायक नरेश यादव ने आप से इस्तीफा दे दिया...
article-image
पंजाब

भाखड़ा बांध के फ्लड गेट से छोड़ा गया 45 हजार क्यूसिक पानी : खतरे की कोई भी आशंका नहीं

रूपनगर। भाखड़ा बांध से फ्लड गेट खोलने से मंगलवार को मात्र 45 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इसमें से आधा ही दरिया में आएगा। बाकी आधा पानी नहर में छोड़ा जाएगा। लोगों को घबराने...
article-image
पंजाब

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साज़िश : अमेरिका में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने षड्यंत्र रचने का किया गुनाह कबूल

नई दिल्ली : भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने उस कथित ‘मर्डर-फॉर-हायर’ साजिश में लगे तीनों आरोपों को स्वीकार कर लिया है, जिसमें गुरपतवंत सिंह पन्नू की न्यूयार्क में हत्या की योजना बनाने का आरोप...
article-image
पंजाब , समाचार

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समागम में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने फ हराया तिरंगा : देश की आजादी के लिए प्राणों का आहूति देने वाले शूरवीरों को किया सम्मान भेंट

होशियारपुर, 26 जनवरी: पंजाब के खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले और वन वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने 74वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड होशियारपुर में आयोजित जिला स्तरीय समागम में...
Translate »
error: Content is protected !!