सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा बस अड्डे से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक तक सडक़ की रीकारपेटिंग के काम की शुरूआत

by
करीब 50 लाख रुपए की लागत से 4-5 दिनों में काम होगा मुकम्मल
आने वाले समय में शहर में बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य
होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज स्थानीय बस अड्डे से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा चौक तक सडक़ की रीकारपेटिंग के कार्य की शुरूआत करवाते हुए कहा कि लोगों की सुविधाओं के मद्देनजऱ शहर में उदाहरणीय विकास कार्य कराए जाएंगे।
शहर की इस मुख्य सडक़ पर करीब 50 लाख रुपए की लागत वाले कार्य की शुरूआत के समय उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि यह कार्य आने वाले 4-5 दिनों में मुकम्मल कर लिया जायेगा जिससे शहर और बाहर से आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में होशियारपुर में विभिन्न प्रोजैक्ट बनाए गए थे जिनमें से बहुत से कार्य मुकम्मल हो चुके हैं और रहते प्रोजेक्टों पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास कार्यों की रफ़्तार और तेज़ी पकड़ेगी जिससे शहर में बड़े स्तर पर लोक समर्थकीय कार्य सम्पन्न किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर के लगभग सभी वार्डों में सडक़ों-गलियों के कार्य करवाके अंदरूनी क्षेत्रों को नया रूप प्रदान किया जा चुका है और वार्डों के रहते कार्य भी जल्द ही करवाए जाएंगे।
इस मौके पर दूसरों के अलावा पूर्व काऊंसलर मनिन्दर कौर, काऊंसलर अनमोल जैन, कश्मीर सिंह, मनजीत सिंह, रूबी सिंह, नवदीप सिंह, रणजीत सिंह, अमित सहगल, सुमित शर्मा, शरणजीत कौर, प्रकाश कौर, नवजोत सिंह, शमशेर सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
article-image
पंजाब

बीडीपीओ ने मनरेगा मजदूरों की मांगों पर विचार करने के लिए मनरेगा वर्क्स यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर को शीध्र बैठक का समय देने का आश्वाशन

गढ़शंकर। मनरेगा वर्क्स यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर द्वारा अपनी मांगों को लेकर जनरल सेक्रेट्री भूपिंदर सिंह की अगुआई में बीडीपीओ मनजिंदर कौर को  मांग पत्र सौपां।  इस दौरान बीडीपीओ मनजिंदर कौर से माँगों पर चर्चा...
article-image
पंजाब

The 1209th birth anniversary of

Nations that keep their culture and heritage alive progress – Prof. Narinder Bhumbla. Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 27 : The Punjab unit of the Akhil Bharatiya Veer Gurjar (Gujjar) Maha Sabha (Regd.) celebrated the 1209th birth...
Translate »
error: Content is protected !!