सुंदरनगर में 6 और 7 मार्च को होंगे अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन – SDM गिरीश समरा

by
सुंदरनगर, 1 मार्च 2024। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की पांच सांस्कृतिक संध्यांओं के लिए नवोदित व अन्य कलाकारों के चार से सात मार्च तक ऑडिशन करवाएं जायेंगे ताकि उच्च स्तरीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि ऑडिशन निर्धारित दिनों में सुबह 10:00 बजे से शाम तक सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) नजदीक जवाहर पार्क में होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मेला कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि हिमाचल के अन्य जिला के कलाकारों को भी ऑडिशन देने का मौका दिया जाएगा। जिला के कलाकारों की सुविधा के लिए सोमवार 4 मार्च को सुंदरनगर, बल्ह ,गोहर, बाली चौकी, थुनाग और करसोग तथा 5 मार्च को सदर, कोटली, पधर, जोगिंदरनगर, धर्मपुर और सरकाघाट के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों के लिए 6 मार्च को बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और चंबा तथा 7 मार्च को कुल्लू , लाहौल स्पीति, किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली संस्थाओं व कलाकारों को ऑडिशन में छूट दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को मांग पर प्रो. राम कुमार ने सेंसोवाल में डलवाई 800 मीटर पाइप लाइन

गढ़शंकार। ग्राम पंचायत सैंसोवाल में प्रोफेसर राम कुमार के हस्तक्षेप से किसानों की जोरदार मांग के चलते सिंचाई विभाग द्वारा बहुत कम समय में लगभग 800 मीटर सिंचाई की पाइप लाइन डलवाकर किसानों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन शहर में लगेंगे स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे : सिरमौर में 18 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने पर 3.30 करोड़ का आकलन – DC सुमित खिमटा

नाहन, 10 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिला के शिक्षण संस्थानों विशेषकर मैडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सरकारी और निजी व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थानों आदि में विशेष जागरूकता अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में आज 278 युवाओं ने भाग लिया, 200 उत्तीर्ण

एएम नाथ: मंडी, 28 मार्च।  सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन अंबाला के अंतर्गत पण्डोह में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह और देश सेवा का जज्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री और भाषा अध्यापकों के भरें जाएंगे चार पद : उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल

ऊना, 24 फरवरी – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शेास्त्री व भाषा अध्यापकों के 4 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!