सुक्खू केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, धरातल पर विकास शून्य : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं और धरातल पर वास्तविकता निराशाजनक है। कांगड़ा के ढगवार में निर्माणाधीन 225 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर बरसने और काम रुकवाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रोजेक्ट को इस वर्ष फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, उसके बारे में मुख्यमंत्री को अप्रैल में यह याद क्यों आ रहा है कि वहां मशीनें नहीं लगी हैं या तकनीक में बदलाव कर दिया गया है।

उन्होंने पूछा कि क्या कई महीनों से इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कोई सुपरविजन नहीं किया जा रहा था? मुख्यमंत्री का यह दावा कि उन्होंने आटोमैटिक प्लांट बनाने को कहा था और अधिकारियों ने मैनुअल” तकनीक लगा दी, यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की उनके ही विभाग में कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरनेट मीडिया पर रौद्र रूप दिखाकर अधिकारियों की क्लास लगाना केवल एक राजनीतिक स्टंट है।

वहीं चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की जमीन को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हस्तक्षेप से इनकार करने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को आगाह किया था कि विश्वविद्यालय की बेशकीमती जमीन बेचने या उसे व्यावसायिक उपयोग के लिए डायवर्ट करने का फैसला कानून की कसौटी पर एक दिन भी नहीं टिकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह विहाल स्कूल के कमरों का उदघाटन विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : कर्मचारियों को ओपीएस दी, अन्य गारंटियों को भी पूरा करेंगे: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 07 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह विहाल में लगभग 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का उदघाटन किया और उसके बाद पाठशाला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय रंगोत्सव में मंगला स्कूल का गौरव, मानविक ने लोकगीत प्रतियोगिता में झटका प्रथम स्थान

हारमोनियम पर लोकगीत की शानदार प्रस्तुति देकर मनवाया प्रतिभा का लोहा, अब राज्य स्तर पर दिखाएगा हुनर ढोलक वादक कनिष्ठ के साथ शानदार जुगलबंदी ने मोहा मन, जिला चंबा का करेगा प्रतिनिधित्व एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र तीन अलग-अलग सीरीज में होंगे……जानें कब होगा एग्जाम

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र का पैटर्न नहीं बदलने का निर्णय लिया है। पहले बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!