सुक्खू सरकार का यू-टर्न – रिक्त पदों को खत्म करने को लेकर : अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा 19 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे

by

 

रोहित भदसाली । शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार एक अधिसूचना जारी कर फंस गई है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सरकार को खूब ट्रोल किया गया और जमकर विरोध भी हुआ। सुक्खू सरकार ने विपक्ष को भी बैठे-बिठाये सरकार को घेरने का एक नया मौका थमा दिया है। दरअसल, 23 अक्टूबर को जारी हुई अधिसूचना में राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि सरकारी विभागों में दो या इससे ज्यादा साल से खाली पड़े पदों को खत्म कर दिया जाएगा।

वहीं इसपर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कुछ पदों को खत्म किए जाने की सूचनाएं तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। यह सूचना महज भ्रामक प्रचार हैं। सरकार के विभिन्न विभागों में ऐसे अनेक पद हैं। जिन पर कई सालों से कोई काम नहीं हो रहा है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन पदों का जरूरत के मुताबिक पदनाम बदला जा रहा है।

19 हजार से ज्यादा पदों को भरने जा रही सरकार : 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग विभागों में 2 हजार 511 पद सृजित किए गए हैं और 16 हजार 592 पद भरे जा रहे हैं।  हिमाचल प्रदेश में कुल 19 हजार 103 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग में 268, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 1 हजार 623, गृह विभाग में 442, जल शक्ति विभाग में 85, लोक निर्माण विभाग में 64 और राजस्व विभाग में 29 पद सृजित किए गए हैं. शिक्षा विभाग में 5 हजार 861, स्वास्थ्य विभाग में 1 हजार 056, गृह विभाग में 1 हजार 482, वन विभाग में 2 हजार 266, जल शक्ति विभाग 4 हजार 701, लोक निर्माण विभाग में 299 और राजस्व विभाग में 927 पद भरे जा रहे हैं।

बीजेपी पर भ्रामक प्रचार करने के आरोप :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सिर्फ ऐसे पदों को खत्म करने के लिए कहा है, जिनकी अब जरूरत नहीं है। उदाहरण के तौर पर क्लर्क, टाइपिस्ट की जगह जेओए-आईटी के पद सृजित कर भरे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब हिमाचल सरकार के अलग-अलग विभागों में जिन पदों की जरूरत नहीं है। उनका पदनाम बदल जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी भ्रामक प्रचार करने के लिए जानी जाती है. इस मुद्दे पर भी बीजेपी ने झूठ परोसने की कोशिश की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार क्षेत्र में स्थान उपलब्ध होने पर निर्मित होगा आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल – संजय अवस्थी

ग्राम पंचायत हाटकोट में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित कुनिहार  :   मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि सोलन ज़िला...
article-image
पंजाब

जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकला और इनाम की राशि एक लाख से बनाएगे गांव में गली  

राकेश शोरी लाटरी एजेंसी गढ़शंकर से राजश्री लाटरी की खरीदी थी टिकट गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकलने पर गांव में गली पर एक...
पंजाब

मर्जी से खोल दी सचिवालय में पार्किंग : एनजीटी की रोक के बावजूद, सुप्रीम कोर्ट कर रहा सुनवाई

शिमला :राज्य सचिवालय में आठ मंजिला पार्किंग को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एनजीटी की रोक के बावजूद शुरू कर दिया है। इस मामले में 29 मार्च 2023 को सुप्रीम कोर्ट में...
article-image
पंजाब

कलब गढ़शंकर व कुंदन सिंह फुटबाल कलब बड्डों में हुया मुकावला रहा 2-2 से बराबर

गढ़शंकर: पंजाब फुटबाल एसोसिएयान दुारा करवाई जा रही 35वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग के पंजाब सुपर लीग के लिए कवालीफाई दौर का मुकावला बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के उलंपियन जरनैल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!