सुक्खू सरकार का हिंदू विरोधी कारनामा, धार्मिक यात्रा पर लगाया शुल्क : जयराम ठाकुर

by
अपने इष्ट देव के पास जाने के लिए अब हिंदुओं को देना पड़ रहा है शुल्क
औरंगजेब के बाद धर्म कर्म में शुल्क लगाने वाले मुख्यमंत्री बने सुक्खू
एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने हिंदू विरोधी रवैये से बाज नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री कभी हिंदू विरोधी बयान तो कभी हिंदुओं के खिलाफ कोई न कोई योजना लेकर आते हैं। अब सुक्खू सरकार ने हिंदुओं की धार्मिक यात्रा पर ही शुल्क लगा दिया है। चूड़धार की यात्रा करने वाले हिंदू धर्मावलंबियों से सरकार शुल्क वसूल रही हैं। अब शिरगुल महाराज के यहाँ माथा टेकने पर भी सरकार लोगों से पैसे वसूल रही है। जिसका स्थानीय लोगों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है। अपने प्रदेश के अंदर ही धार्मिक यात्रा पर लोगों से शुल्क वसूल करना कांग्रेस सरकार की मंशा साफ़ दिखाता है। सुख की सरकार के शुल्क लगाने की लत लग गई है। सुख की सरकार मात्र दो सालों में ही ‘शुल्क की सरकार’ बन गई है। अब तो सरकार ने नवजातों के जन्म प्रमाण पत्र में सुधारने के लिए भी पाँच गुना पैसा वसूल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि अब चूड़धार की धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालु यात्रा करने के बदले सरकार को शुल्क दें। इसी तरह का शुल्क मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब ने भी हिंदुओं के तीर्थ यात्रा पर लगाया था जिसे ‘तीर्थ यात्रा महशूल’ यानी ‘ज़ज़िया कर’ कहा जाता था। मुख्यमंत्री ने इंसानों ही नहीं बल्कि घोड़े और खच्चरों पर भी शुल्क लगा दिया है। जिससे श्रद्धालु से लेकर घोड़े चलाने वाले भी परेशान हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह कदम बहुत दुर्भावनापूर्ण है। चूड़धार की यात्रा करने वाले श्रद्धालु भगवान शिरगुल महाराज के दर्शन करने लिए वहाँ जाते हैं। शिरगुल महाराज के प्रति हिमाचल समेत देश भर के श्रद्धालुओं में बड़ी आस्था है। शिरगुल महाराज शिमला, सोलन, सिरमौर के साथ-साथ उत्तराखंड के जौनसारबावर के लोगों के इष्ट देव हैं। इन क्षेत्रों के लोगों का तो वहाँ अक्सर आना-जाना रहता है। सभी का एक सांस्कृतिक जुड़ाव भी है। लोग अपनी पहली फ़सल का उत्पाद यहाँ चढ़ाने आते हैं। दूध घी भी चढ़ाने आते हैं। इन क्षेत्रों के लोग पूरे परिवार के साथ चूड़धार की यात्रा करते हैं। लोग वहाँ मन्नत मांगने के लिए वहाँ जाते हैं। मन्नत पूरी हो जाने बाद चढ़ावा चढ़ाने और पूजा करने जाते हैं। बीमार लोग चूड़धार की बावड़ी में स्नान करने के लिए जाते हैं। ठीक हो जाने के बाद फिर से दर्शन के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं का शिरगुल महाराज से अलग ही तरह का जुड़ाव है। ऐसे में सरकार द्वारा श्रद्धालुओं से चूड़धार की यात्रा पर शुल्क लगाना शर्मनाक है और उसकी की हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद देश भर में घूम-घूम कर मुख्यमंत्री में कहा था कि वह 97 प्रतिशत हिंदुत्व की विचारधारा को हराकर आए हैं। शायद इसीलिए वह हिंदुओं की धार्मिक यात्रा पर शुल्क लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री यह भूल गए हैं कि वह हिंदुत्व को हराकर नहीं 10 गारंटियों के झूठ के नाम पर सत्ता में आए हैं। जिनका मुख्यमंत्री और उनकी सरकार अब जिक्र करने से भी घबराती है। लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री सब भूल गए हैं और सिर्फ प्रदेश वासियों पर तरह-तरह के टैक्स लगा रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने सुक्खू सरकार को टैक्स वसूलने और विकास के रफ्तार को उल्टा मोड़ने के लिए सत्ता नहीं सौंपी थी। रोजगार और विकास के लिए जनादेश दिया था। जिसे सरकार अब भूल चुकी है। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि इस तरह की जनविरोधी नीतियों से बाज आए और अपनी चुनावी गारंटियों और घोषणा पत्र पर ध्यान दे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों को जल्द भुगतान के लिए भेजने के निर्देश : हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ ने अधीक्षण अभियंता के समक्ष उठाईं समस्याएं

एएम नाथ।  चंबा। हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ की बैठक जिला अध्यक्ष शिव कुमार कोड़ा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग सप्तम वृत्त डलहौजी के कार्यालय में अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर के साथ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत …2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

बठिंडा ।   बठिंडा में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में खूब नशा बिक रहा है।  पुलिस ने आरोपी महिला...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनगणना 2027: दूसरे चरण में 40 सवालों से जुटाई जाएगी जानकारी, हिमाचल में 1 से 30 सितंबर तक होगा सर्वेक्षण

एएम नाथ।  शिमला। भारतीय जनगणना 2027 के दूसरे चरण को लेकर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा बैच वीरवार को बचत भवन में शुरू हुआ। कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय की निदेशक दीपशिखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और जयराम ठाकुर दुआरा चिर परिचित अंदाज में एक दूसरे पर शब्दी हमला

रोहित जसवाल। ऊना।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक बार फिर आमने-सामने होते हे तो हिमाचल की सियासत में गर्माहट आ जाती है। दोनों नेताओं के बीच यहां विधानसभा में...
Translate »
error: Content is protected !!