सुख का नया दौर वैट बढ़ाना : कांग्रेस सरकार ने आपदा में भी लोगों पर कुछ रहम नहीं किया

by

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता दी है। मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल की आगे
हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने आपदा में भी लोगों पर कुछ रहम नहीं किया। प्रदेश में सुख का नया दौर वैट बढ़ाकर शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सुजानपुर के सचूही में यह बात कही। वह धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर यहां पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
हिमाचल कांग्रेस सरकार के पेट्रोलियम पदार्थों में वैट बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह गलत निर्णय है। कांग्रेस सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए। आपदा के समय में जनता के ऊपर पहले से ही बोझ है। केंद्र सरकार ने एक नहीं बल्कि 2 दफा टैक्स में कमी की है लेकिन गैर भाजपा शासित प्रदेश सरकारों ने कर लागू करके जनता पर अधिक बोझ डाला है। हिमाचल सरकार भी यह कार्य कर रही है। यह प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पहले संस्थानों को डिनोटिफाई किया और फिर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। कांग्रेस के सत्ता में आने से प्रदेश में जनता का दुख बढ़ा है सुख का कोई नया दौर नहीं है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में आई आपदा पर प्रदेश सरकार जल्द लोगों को राहत प्रदान करें। केंद्र सरकार की तरफ से 400 करोड से अधिक की सहायता हिमाचल को दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की केंद्र सरकार से हिमाचल में आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2008 में कांग्रेस सरकार के समय में राष्ट्रीय आपदा को लेकर क्या निर्णय हुआ था उसको पढ़ लेना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मान ने चेताया – सुखबीर बादल पर हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बादल पर बुधवार सुबह स्वर्ण मंदिर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : पंचायती राज सचिव राजेश शर्मा हटाए गए, सी.पाल रासु को मिली कमान

एएम नाथ। शिमला : .हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पंचायती राज विभाग में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने विभाग के सचिव राजेश शर्मा को पद से हटा दिया है और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रदेश में ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए उत्सुकः श्री श्री रविशंकर

मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में श्री श्री रविशंकर के साथ की  पूजा-अर्चना एएम नाथ। पालमपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर के निकट गुजरेहड़ा स्थित पंजपीरी शीतला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना लौट आया : कोरोना की नई लहर! तेज संक्रमण के साथ सबसे अधिक मौतें; भारत के लिए बड़ी चेतावनी

दुनिया भर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर एशिया में दस्तक दे रहा है। हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है, जिससे स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!