सुखपाल खैहरा जेल से बाहर निकले, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपूरथला की अदालत में पेश, एक दिन का रिमांड

by

कपूरथला : नशा तस्करी मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब पुलिस ने उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है।  सुखपाल खैहरा के खिलाफ कपूरथला के थाना सुभानपुर में एक और केस दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि सुभानपुर थाना के एडिशनल एसएचओ बलजीत सिंह ने की है। सुखपाल खैहरा नाभा जेल में बंद थे। हाईकोर्ट से राहत मिलने पर उन्हें जैसे ही जेल से रिहा किया गया वैसे ही सुभानपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की शाम खैरा को कपूरथला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद….इलाके में बारिश जारी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग...
पंजाब

पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व एल एंड टी सीएसटीई की ओर से नि:शुल्क कोर्स शुरु : 18-35 वर्ष से कम से कम 10वीं पास नौजवान ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते

होशियारपुर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि प्रदेश को नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए कौशल विकास मिशन की ओर से अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत जरुरतमंद नौजवानों...
article-image
पंजाब

6 महीने की बच्ची की हत्या : नाना-नानी ने गला घोंट दिया…मां छोड़कर प्रेमी संग भागी तो रहती थी दिन-रात रोती

जालंधर :  जालंधर जिले में 6 माह की बच्ची की उसके नाना-नानी ने हत्या कर दी। बच्ची की मां तीसरी शादी करने के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। भागने से पहले...
Translate »
error: Content is protected !!