सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ के एक साल का कार्यकाल नाकामियों का है दस्तावेज , चहेतों को मूँगफली की तरह कैबिनेट रैंक बाँटेने के लिए जाने जाएंगे सुक्खू : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :   व्‍यवस्‍था परिवर्तन का नारा देकर और गारंटियों के सब्‍जबाग दिखा कर सत्‍ता में आई कांग्रेस की सुखविंदर सिंह ‘सुक्‍खू’ सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल नाकामियों का दस्‍तावेज है। संगठन हो या सरकार, तालमेल का अभूतपूर्व अभाव देखने में आ रहा है। शिक्षा हिमाचल प्रदेश का ऐसा विषय है, जिससे हर घर जुड़ा है। किंतु शिक्षा की प्राथमिकता यह है कि विदेश में शिक्षक भेजने में भी एक कथित मानदंड बनाया गया है जिसमें और सबकुछ है किंतु कोरोना काल में हर घर पाठशाला के माध्‍यम से घर-घर तक शिक्षा देने वालों का जिक्र ही नहीं है। केवल अवार्ड के सर्वाधिक नंबर रखे गए हैं। शिक्षा बोर्ड को आज तक एक अध्‍यक्ष नहीं मिला। बोर्ड में लापरवाही की स्थिति वह है कि सुबह होने वाली परीक्षाओं के आगे रात्रिकालीन समय लिखा है। एक ओर प्रधानमंत्री देशभर के बच्‍चों के साथ परीक्षा से पूर्व इसलिए बात करते हैं ताकि विद्यार्थी तनाव या अवसाद में न रहें किंतु हिमाचल प्रदेश में वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट ही ऐसी बनाई है कि बच्‍चा सिर न उठा सके।
स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति यह है कि आईजीएमसी और टांडा के मेडिकल कालेज में महत्‍वपूर्ण जांच के लिए मरीजों को अप्रैल की तारीख मिल रही है। उद्योगों का आलम यह है कि वे पलायन कर रहे हैं और जब उद्योग मंत्री मौखिक रूप से मुख्‍यमंत्री को कुछ बताते हैं तो सुना नहीं जाता और उद्योग मंत्री को कहना पड़ता है कि अब सारी बात लिखित में ही मुख्‍यमंत्री को बताई जाएगी। शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और उद्योग में ये हाल हैं। आए दिन केंद्र को कोसने वाले मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू हमें परामर्श देते हैं कि हम जनहित की राजनीति करें। मेरा उनसे प्रश्‍न है कि आपने अब तक सलाहकारों की फौज बना कर, उन्हें कैबिनेट रैंक देकर कौन से जनहित की राजनीति की है। हमारी सरकार ने तो मुख्‍य संसदीय सचिव नहीं बनाए। जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि अब कांग्रेस के विधायक भी सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि कांग्रेस की बैठकें शोकसभाएं हैं और चुने हुए लोगों को हटा कर अन्‍य को मूंगफलियों की तरह कैबिनेट रैंक बांटे गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला जात्र मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कुलदीप सिंह  पठानिया ने की

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने आज मैहला  में 9 दिवसीय जात्र  मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।   उन्होंने इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के  विजेता प्रतिभागियों को ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत : पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी चार दिन पहले- अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरीज को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

F-16, B1, B2, सब बेअसर…ईरान ने तोड़ दी यूएस एयरफोर्स की रीढ़! जानें जंग में अमेरिका को अब तक कितना नुकसान

ईरान के खिलाफ जंग छेड़कर अमेरिका अपने ही हाथ जला बैठा है. पश्चिम एशिया में बीते 15 दिनों से जारी इस महायुद्ध यानी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने अब एक नया खतरनाक मोड़ ले लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष का 23 फरवरी से रहेगा चंबा प्रवास

एएम नाथ। चम्बा  20 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग  की उपाध्यक्ष अंजना पंवार 23 फरवरी को चम्बा प्रवास पर रहेंगी। वे इस दौरान सफाई कर्मचारियों तथा उनके...
Translate »
error: Content is protected !!