सुखू सरकार पर है जनता को दी गईं रियायतें छीनने का भूत सवार : जयराम ठाकुर

by
प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर, बोले, ये लोग सेवा के लिए नहीं मेवा हासिल करने को सत्ता में आये
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। सरकार चाहती है कि जनता ही स्वयं सब्सिडी छोड़ें और खुद इनके सिपहसलार सरकारी धन की मौज करें। अपने विस् क्षेत्र दौरे पर सराज आये पूर्व मुख्यमंत्री ने एक मंत्री के ब्यान को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि कैबिनेट सब कमेटी मीटिंग के बाद मंत्री प्रेस में आकर जनता से अपील कर रहे हैं कि वे खुद आगे आकर सरकार की ओर से दी जा रही बिजली पर सब्सिडी त्याग दें। ऐसा करके मंत्री जनता को आखिर क्या दिखाना चाहते हैं कि तरह तरह के टैक्स चुकाने वाली जनता आपकी मौज के लिए वो छोटी सी रियायत भी वापस कर दें ताकि आपके मंत्री, संसदीय सचिव, कैबिनेट रैंक वाले दर्जन भर सलाहकार दावतें उड़ाते रहें। उन्होंने कहा कि अगर जनता से सबकुछ वापस ही लेना है तो टैक्स बसूली भी बंद कर दें। ये बताएं कि फिर क्यों आपकी पार्टी ने चुनाव से पूर्व 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी दी थी और क्यों आपने हमारी सरकार द्वारा दी 125 यूनिट फ्री बिजली  की रियायत भी छीन की। इससे साफ जाहिर होता है कि इनके नेता सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं और जब सत्ता मिल जाती है तो जनता पर टैक्स का बोझ लादकर चहेतों में बंदरबांट की जाती है। ये लोग सेवा के लिए नहीं मेवा हासिल करने को सत्ता में आये है।
उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ये कैसी सरकार है जिसे पहले हमारी सरकार में जनता की मांग पर खोले गए संस्थानों को बंद करने का जुनून सवार हो गया था और अब जनता को दी गईं रियायतें छीनने का भूत सवार हो गया है। उन्होंने  चेतावनी देते हुए कहा है कि ये सरकार इसी तरह लोगों का खून चूसकर अपने मित्रों को घी पिलाती रही तो वे चुप नहीं बैठेंगे और सड़कों पर उतर कर इस सरकार के हर उस फैसले का विरोध किया जाएगा तो जनता के ख़िलाफ़ होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भी लोगों से गैस पर सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों द्वारा स्वेच्छा से ये सब्सिडी छोड़ने के बाद उज्ज्वला जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू कर पूरे देश में गृहणियों को धुएं से मुक्त कर दिया लेकिन यहां एक ये झूठी सरकार है जो जनता को राहत देने के बजाय मित्रों को घी पिला रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को तंज कसते हुए कहा कि आपको सिर्फ़ जनता को दी रियायतें पूर्व सरकार दी हुई रेबड़ी लगती है लेकिन अपनी सरकार बचाने के लिए जो आपने अढाई-अढाई लाख प्रति माह सैलरी के कैबिनेट रैंक रातोंरात बांटे वो सब्सिडी दिखाई दे रही है क्या? उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने मित्रों को बांटी जा रही करोड़ों रुपए की धनराशि को नजरअंदाज कर सिर्फ़ जनता को दी रियायतें छीनने पर आतुर हो उसका हाल जनता आने वाले दिनों में क्या करने वाली है वो उन्हें मालूम हो ही जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो सिर्फ़ केंद्रीय सहयोग से ही ये सरकार चल रही है लेकिन अगर इन्होंने ऐसे ही जनता के साथ विश्वासघात का क्रम जारी रखा तो जनता ही इन्हें आने वाले कुछ दिनों में सबक सिखाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर किया जाएगा संचालित – रोहित ठाकुर

पाईनग्रोव स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित एएम नाथ। कसौली :   शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैहन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में 720 लोगों का हुआ चैकअप, 60 यूनिट रक्त एकत्रित : लोगों को घरद्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: भवानी पठानिया

फतेहपुर 15 दिसंबर  : ज़िला प्रशासन तथा ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आज शुक्रवार को फतेहपुर विधानसभा के तहत रैहन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक भवानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाओं पर की चर्चा

विकास कार्याें को गुणवत्तापूर्वक व निर्धारित समय में पूरा करें: नीलम ऊना 25 फरवरी: डीआरडीए के माध्यम से संचालित विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक व निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। यह निर्देश जिला परिषद्...
Translate »
error: Content is protected !!