सुजानपुर की वंशिका सूद ने UPSC में 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम किया रोशन

by
सुजानपुर: स्थानीय उपमंडल के वार्ड नंबर 2 की वंशिका सूद ने मात्र 24 वर्ष की आयु में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
वंशिका हमीरपुर के डीएवी स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई के बाद आईआईएसईआर भोपाल से बीएस-एमएस की डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं। दो वर्षों की कठिन तैयारी के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी प्रीलिम्स पास किया, हालांकि आईएएस में चयन नहीं हुआ। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आईएफएस परीक्षा में देशभर में 15वां रैंक हासिल किया। आईएफएस परीक्षा में वंशिका का चयन हिमाचल प्रदेश से एकमात्र बेटी के रूप में हुआ है।
यह उनके लिए ही नहीं, बल्कि समूचे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके पिता मुकेश सूद और माता चंदन सूद ने बताया कि वंशिका का सपना आईएएस बनने का है और वह इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। आगामी 25 मई को होने वाली यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में वह दोबारा भाग लेंगी। उनके माता-पिता ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और शिक्षकों को दिया। वंशिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक कैप्टन रंजीत सिंह तथा राज्य चयन आयोग के सचिव डॉक्टर विक्र म महाजन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सुजानपुर में इस सफलता पर जश्न का माहौल है और लोग वंशिका पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय इंटर कालेज कबड्डी टूर्नामेंट का विधायक संजय रत्न ने किया शुभारंभ : युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों का अहम योगदान: रत्न

राकेश कुमार।  ज्वालामुखी 23 अक्तूबर। विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल तथा महाविद्यालय स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि युवाओं को नशे से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारा राइड, हाउसबोट, क्रूज, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को किया शुरू :गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुकान में था पेट्रोल, लगी आग, कर आई चपेट में

भरमौर : दुकान मे पेट्रोल रखा था उसके कारण आग लगी। पुराना बस अड्डा भरमौर के पुराने बस स्टैंड में जब दुकान में भड़की आग, चपेट में आई कार को देखने उमड़े लोग। Share     
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला...
Translate »
error: Content is protected !!