सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का अदभुत एयर शो : पहली बार हो रहे इस हैरतअंगेज शो के लिए किए जा रहे सभी प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

by

विश्व की बेहतरीन एरोबेटिक टीमों में शामिल है वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम

एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च : भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक अदभुत एयर शो करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में संभवतः पहली बार होने जा रहे वायु सेना के लड़ाकू विमानों के इस एयर शो की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को जिला एवं उपमंडल स्तर, वायु सेना और सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त ने बताया कि 25 और 26 मार्च को यह एयर शो सुबह लगभग 10ः45 बजे से 11ः30 बजे के बीच होगा, जिसमें वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के कुल नौ विमान सुजानपुर के मैदान के ठीक ऊपर आसमान में कई हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। ये विमान चंडीगढ़ और आदमपुर के एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरेंगे। एयर शो के मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्कूलों एवं कालेजों के विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए मैदान में सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वायु सेना तथा सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि एयर शो की कमेंटरी के लिए मैदान में एक विशेष कैबिन भी बनाया जा रहा है, जहां से वायु सेना के अधिकारी एक-एक पल और विमानों के करतबों की जानकारी दर्शकों को देंगे। सुजानपुर के स्थानीय निवासी इस रोमांच भरे एयर शो को अपने घरों से भी देख सकते हैं।
गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि यह एयर शो सभी लोगों और विशेषकर, विद्यार्थियों के लिए एक अलग अनुभव होगा। इसलिए, इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी सुजानपुर और इसके आस-पास के सभी क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों को सूचित करें। कांगड़ा जिला के पालमपुर, धीरा और जयसिंहपुर तथा मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के शिक्षण संस्थानों से भी संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ विमानों वाली एरोबेटिक टीम है और विश्व की चुनिंदा उत्कृष्ट एरोबेटिक टीमों में गिनी जाती है। इस टीम ने भारत के विभिन्न शहरों के अलावा चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर तथा संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भारतीय वायु सेना की पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।
बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, वायु सेना की ओर से विंग कमांडर संग्राम लुईट, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन में स्कूलों की ग्रांट रोक रही है सरकार- जब सरकार पैसे नहीं देगी तो कैसे भरा जाएगा बिजली का बिल : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की ग्रांट रोक दी गई है। केंद्र द्वारा दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शिमला, 14 नवंबर – उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में आयोजित किये जा रहे 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वितरित किए चेक

सात हजार एकल तथा विधवा नारियों को गृह निर्माण को मिलेगा अनुदान: बाली बड़ोह के पंचायत सचिवों के साथ बैठक भी की आयोजित नगरोटा, 15 जुलाई। राज्य सरकार चालू वित वर्ष में सात हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश : सांसद अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल/ एएम नाथ।  ऊना, 17 जनवरी – सांसद अनुराग ठाकुर ने आज यहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति...
Translate »
error: Content is protected !!