सुजानपुर में महिला एवं बाल विकास योजनाओं के सराहनीय परिणाम : व्यापक जागरुकता कार्यक्रमों के चलते 954 तक पहुंचा बाल लिंगानुपात

by
खंड स्तरीय समिति की बैठक में एसडीएम ने की योजनाओं की समीक्षा
सुजानपुर 27 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुजानपुर खंड में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। बुधवार को खंड स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम राकेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केवल नौ महीनों में ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लगभग 110 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके सुजानपुर खंड पूरे प्रदेश में अव्वल चल रहा है। पोषण अभियान के तहत नव प्रयोगों एवं गंभीर प्रयासों के चलते यहां गंभीर कुपोषण का स्तर 0.5 प्रतिशत तक तथा मध्यम कुपोषण का स्तर 2.50 प्रतिशत तक सीमित हो गया है। इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत चलाए गए व्यापक अभियान के कारण बाल लिंगानुपात 954 हो गया है।
एसडीएम ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किशोरी मेलों के आयोजन, नवजात बेटियों की माताओं का सार्वजनिक सम्मान, बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप मे मनाने, किशोरियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर काउंसलिंग कार्यशालाओं के आयोजन, विविध क्षेत्रों में सफलता की नई कहानियां गढ़ने वाली बेटियों के सार्वजनिक सम्मान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से बेटियों और महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और बाल लिंगानुपात में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। इसी प्रकार पोषण अभियान को भी जन आंदोलन का रूप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान बाल विकास परियोजना सुजानपुर में सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र योजना के अंतर्गत 2564 बच्चों एवं 477 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की 5 लाभार्थियों को 2.55 लाख रुपये, मुख्यमंत्री शगुन योजना की 16 लाभार्थियों को 4.96 लाख रुपये तथा मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के अंतर्गत 75 माताओं को 3.23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 13 बेटियों को 2.73 लाख रुपये की एफडी और 230 बालिकाओं को 2.65 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को नशा विरोधी अभियान मंे भी सक्रिय योगदान देने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने विभिन्न योजनाओं की ताजा स्थिति की जानकारी दी। इसी अवसर पर खंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खंड विकास समिति की अध्यक्ष अंजना ठाकुर ने की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से बच्चों के सर्वाेच्च हित में कार्य करने का आह्वान किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान : जिला शिमला की 2569 महिलाएं हुई लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला 27 जुलाई – हिमाचल प्रदेश में लगभग 49 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। प्रदेश का अधिकांश भाग दुर्गम है जहां जीवन-यापन अन्य राज्यों की अपेक्षा कठिन व चुनौतीपूर्ण रहता है। प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होम स्टे के नियमों में बदलाव पर उलझन में सुक्खू सरकार : मंत्रिमंडल ने विभाग को वापस भेजा प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल में होम स्टे के लिए नियमों में बदलाव पर सरकार उलझन में है। शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया। मामले पर विस्तृत चर्चा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार किए प्रदान : प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए 50-50 हजार, तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपये की नकद राशि की प्रदान

एएम नाथ। शिमला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आठ व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किये भरोली कोहाला के होनहार विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

ज्वाला जी / तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) :   विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोली कोहाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!