सुधर जाओ या अगली गोली तुम्हारी : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी …अव किसे दी चेतावनी?

by

लुधियाना : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया गया कि इस मर्डर के पीछे बिश्नोई गैंग का ही हाथ है।

पोस्ट में चेतावनी भी दी कि जो दुश्मनों का साथ, उसका भी यही हाल करेंगे।

बीते दिन लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में कबड्डी प्लेयर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतक खिलाड़ी की पहचान गुरविंदर सिंह (उम्र 23 साल) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, चार नकाबपोश हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और गुरविंदर सिंह और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां

जानकारी के अनुसार घटना के समय गुरविंदर और उनके धर्मवीर और लवप्रीत सिंह गांव के एक मेडिकल स्टोर के पास सामुदायिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान अचानक वहां हमलावर आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। मौके से पुलिस के हाथ कई खाली कारतूस लगे हैं।

बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर अनमोल बिश्नोई नाम के अकाउंट से पोस्ट कर कहा गया, “जो कबड्डी खिलाड़ी का मर्डर हुआ है, उसकी जिम्‍मेदारी हरि बॉक्‍सर और आरजू बिश्‍नोई (लॉरेंस बिश्‍नोई ग्रुप) लेते हैं। हमारे भाइयों करण मादपुर और तेज चक ने ये हत्या की है।”

पोस्ट में चेतावनी देते हुए कहा गया, “बाबू समराला और उसके साथ वाले जो-जो हमारे दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं, वो कान खोलकर सुन लो> तुम्‍हारे में से जो भी मिल गया, उसका भी यही हाल करेंगे। ये चेतावनी सबके लिए है, जो-जो हमारे दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं या तो सुधर जाओ या तैयार रहो, अगली गोली तुम्‍हारी…।

गौरतलब है कि लुधियाना में लगातार हो रही कबड्डी प्लेयर की हत्याओं से डर और दहशत का माहौल है। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या कर दी गई थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब, यूटी पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांगे पूरी न करने के कारण विरोध सप्ताह मनाया व मांगपत्र विधायक को सौंपा

गढ़शंकर – पंजाब, यूटी पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की ज्वलंत जायज मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में। कर्मचारी एवं पेंशनभोगी मोर्चा 21 मई से 27 मई तक विरोध सप्ताह मना रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को कई सुविधाएं देगी वीनस फाउंडेशन : जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

एएम नाथ। हमीरपुर 30 जनवरी :  बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को आवास और शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनका सम्मानजनक जीवन, मनोरंजन और उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी यातायात की बेहतर सुविधा : पठानिया*

कुठार ओर परसेल में मोटर संचालित हैंडपंप का किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला :  शाहपुर, 12 जून 2025। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की बेहतर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा : प्रेमिका से एक माह पहले कोर्ट में किया था विवाह, नाराज परिजनों ने दिया घटना को अंजाम

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के समीप सदर थाना पहाड़ी बास गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना...
Translate »
error: Content is protected !!