सुनील जाखड़ अपना मानसिक संतुलन खो चुके : कृपाल

by

गढ़शंकार ;  एडवोकेट पंकज कृपाल ने प्रैस से भेंट में कहा कि दलितों को पांव की जूती बताने वाले सुनील जाखड़ द्वारा अंबिका सोनी के बारे में अनाप शनाप बोलने से पता चलता है कि सुनील जाखड़ अपना मानसिक संतुलन खो चुके है| उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को किसी अच्छे डाक्टर से अपना ईलाज करवाना चाहिए।

      उन्होंने कहा कि कई चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने सुनील जाखड़ को उप चुनाव में सांसद, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, विपक्ष का नेता बनाया, तब कांग्रेस पार्टी इन की माँ थी| उन्होंने कहा कि आज सुनील जाखड़ को हिंदू वर्ग तथा पंजाब में आतंकवाद के दौरान मारे गए शहीद भी याद आ रहे हैं, लेकिन सांसद, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष तथा विपक्ष का नेता रहते हुए उन्हें कभी भी नां तो हिंदू वर्ग तथा नां हीआतंकवाद पीड़ित परिवारों की याद आई । उन्होंने कहा कि आतंकवाद के काले दिनों में सुनील जाखड़ तथा उनका परिवार पंजाब छोड़कर राजस्थान भाग गया था| उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ हिंदुओं के ठेकेदार नहीं है|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत, 35 घायल : न्यू-ईयर मना रहे लोगों को अमेरिका में ट्रक से रौंदा

अमेरिका :  लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक जनवरी को एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई,...
article-image
पंजाब

बीत ईलाके में पीने के पानी का संकट गंभीर धारण कर चुका, भंडियार में एक वर्ष से पीने का संकट

गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत ईलाके में पीने के पानी के संकट के चलते लोग परेशान है और बार बार अधिकारियों व नेताओं से बात करने पर भी लोगो को पीने का पानी पूरा...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में 17वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित : -शिविर के दौरान 76 यूनिट रक्त किया एकत्रित

गढ़शंकर, 27 सितंबर: शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने क्षेत्र की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से अपने प्रिय काका अमनदीप सिंह...
article-image
पंजाब

उपभोक्ताओं को मानकीकरण, हॉलमार्किंग और आई.एस.आई मार्क उत्पादों के बारे में किया शिक्षित

होशियारपुर, 10 अगस्त:  सामाजिक विकास के लिए प्रयासरत एक सामाजिक सेवा संगठन बैपटिस्ट चैरिटेबल सोसाइटी, पंजाब ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) शाखा कार्यालय चंडीगढ़ के सहयोग से बीआईएस गतिविधियों पर जिला परिषद बैठक हॉल,...
Translate »
error: Content is protected !!