जाखड़ के एससी समाज के खिलाफ दिए बयान से कांग्रेस और जाखड़ की घटिया मानसिकता आई साहमने : निमिषा

by

गढ़शंकर – कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुनील जाखड़ द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को पैर की जुत्ती बताने पर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि सुनील जाखड़ का यह बयान एससी समाज के प्रति पार्टी की घटिया मानसिकता को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को दलित समाज के होने के कारण गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं । जोकि बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कल्चर है कि नेता एक दूसरे के ऊपर चिकड फैंकते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एससी समाज के लिए कांग्रेस नेतृत्व को कोई हमदर्दी नही है वह इस समाज को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रधान सोनिया गांधी को चाहिए कि वह सुनील जाखड़ को बाहर का रास्ता दिखाए व पूर्व मुख्यमंत्री से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी सुमदाय को सन्मान देती है और इसी के तहत श्री रामनाथ कोविंद जो कि एससी समाज से संबंधित है उन्हें देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए ताकि कोई अन्य नेता एससी समाज का अनादर न कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

आप नेता जैन का जेल में मसाज करवाने का वीडियो वायरल : भाजपा प्रवक्ता ने मसाज करवाने की वीडियो की शेयर

वीडियो सामने आने पर डिप्टी सीएम सिसोदिया आए जैन के पक्ष में, बोले- जैन बीमार, डाक्टरों की सलाह पर फिजियोथेरेपी ले रहे दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल...
article-image
पंजाब

Sant Baba Hari Singh Sporting

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /May 15 :  The Sant Baba Hari Singh Sporting Club, Kaharapur, in collaboration with the village panchayat and Non-Resident Indians, on Friday launched the third/fifth edition of the village open 7-a-side football...
article-image
पंजाब

दुष्कर्म की शराब के नशे में की कोशिश, गला घोंट मार डाला न मानने पर , दरिंदगी की फिर शव के साथ की

जालंधर :  युवती के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जालंधर देहात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा प्रभारी जितेंदर कुमार ने जांच...
पंजाब

12 फरवरी तक होशियारपुर फील्ड फायरिंग रेंज(आर्मी) न जाए लोग: डिप्टी कमिश्नर

सी.टी.सी. स्टाफ एस.एस.बी सापरी की ओर से से रेंज में की जाएगी फील्ड फायरिंग होशियारपुर, 09 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि सी.टी.सी. स्टाफ एस.एस.बी. सापरी, हिमाचल प्रदेश को 12 फरवरी 2021...
Translate »
error: Content is protected !!