सुन्दर शाम अरोड़ा ने शुरू करवाई सुंदर नगर में स्ट्रीट लाईटें, कहा हर क्षेत्र में हो रहा है बेमिसाल विकास

by
होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सुंदर नगर में नयी लगीं स्ट्रीट लाईटों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास के लिए वचनबद्ध है और शहर के विभिन्न इलाकों में हो रहे विकास कार्य अपनी कहानी खुद बयान कर रहे हैं। वार्ड नंबर 14-15 में स्ट्रीट लाईटें शुरू कराने के समय पर उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव अधीन करीब 18 करोड़ रुपए की लागत के साथ 60 से अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनके मुकम्मल होने से शहर के लगभग हर क्षेत्र का रूप बदल जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी इलाकों में बेमिसाल विकास यकीनी बनाते हुए लोगों को ज़रूरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की मज़बूती के साथ-साथ कई अहम प्रोजैक्ट पूरे किए जा रहे हैं, जिनके मुकम्मल होने से औद्योगिक विकास और नौकरियों के बड़े मौके पैदा होंगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा बी.सी. आयोग, पंजाब के चेयरमैन श्रवण सिंह, पूर्व काऊंसलर बलविन्दर बिन्दी, पूर्व काऊंसलर सुदर्शन धीर, मुकेश डाबर, रमेश लाल, सन्दीप कुमार, कमलजीत, विजय पाल, जगदीश कुमार, राज कुमार, जसविन्दर पाल, अजय कुमार, राहेंगी खन्ना, रमन कुमार, लक्षमी देवी, कुलदीप कौर, जोगिन्दर कौर, सुरजीत कौर, रामवीर, नवीन कुमार, सुनील कुमार, शक्ति वर्मा, अवदेश कुमार, ओम प्रकाश, किरण वर्मा, सुनैना, जवाहर प्रसाद, बलजीत कौर, मनोज शर्मा, पूनम, आशीष आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में  साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरुवाणी के जाप जारी

गढ़शंकर, 20 दिसंबर: शहीदी पखवाड़े को समर्पित माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत को समर्पित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रतिदिन कॉलेज के सभी स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा गुरुद्वारा साहिब में...
article-image
पंजाब

महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में JE सस्पेंड

गिद्दड़बाहा। मोड़ नगर में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नगर कौंसिल गिद्दड़बाहा के जेई हरगोबिंद सिंह को डायरेक्टर स्थानीय सरकार पंजाब दीप्ति उप्पल ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर...
पंजाब

आखिर पौने दो वर्ष की जांच के बाद आईलेट्स का नकली सर्टीफिकेट देने के आरोप महिला आईलेटस ट्रेनर के खिलाफ मामला दर्ज

कनैडा अैम्बैसी ने पीडि़ता नवजोत कौर पर नकली सर्टीफिकेट होने पर पांच के लिए लगाए दिया था प्रतिवंध गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को आईलेटस का फर्जी र्सटीफिकेट देने पर एक महिला के खिलाफ...
article-image
पंजाब

नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जून तक बढ़ाई गई: गुरविंदर सिंह पाबला

चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट ने इसे लाभार्थियों के लिए राहत बताया होशियारपुर, 9 अप्रैल:  चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जन-कल्याण को ध्यान...
Translate »
error: Content is protected !!