सुन्नी में सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी, एसपी : सर्च ऑपरेशन को लेकर दिए निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला (सुन्नी) 10 अगस्त – समेज त्रासदी में लापता लोगों के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण करने सुन्नी डैम क्षेत्र में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक शुक्रवार पहुंचे। एक जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक उपायुक्त अनुपम कश्यपएवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी समेज़ क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे।
इसके बाद आज जब सुन्नी में निरीक्षण करने पहुंचे तो एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड की टीम के साथ बैठक की।
इस दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अभी तक के सर्च ऑपरेशन की समीक्षा की। इसके साथ ही आगामी दिनों के लिए ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार की।
उपायुक्त ने टीम को निर्देश दिए है कि जिन भी स्थानों पर लापता लोगों के होने की संभावना हो सकती है, वहां पर तीव्र गति से सर्च ऑपरेशन चलाया जाए।
उन्होंने बेहतरीन कार्य कर रही सर्च ऑपरेशन टीम का हौंसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन टीम को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*पांच शव मिले*
सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन पांच शव बरामद हुए है। इनमें से चार सुन्नी डैम के दोघरी क्षेत्र में मिले जबकि एक शव नोगली में सतलुज नदी में मिला।
अभी तक कुल 15 शव मिले है। इनमें से पांच की शिनाख्त हो पाई है और अन्य शवों का डीएनए मैच करवाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

ट्रक की टक्कर में युवक की टांग काटनी पड़ी, चालक पर केस

आनंदपुर साहिब से लौटते समय हुआ हादसा; पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान 29 अगस्त को हुई टांग काटने की सर्जरी गढ़शंकर, 21 सितंबर। आनंदपुर साहिब से माथा टेककर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे जालंधर...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों को करीब 1052 करोड़ रुपए की अदायगी की: करीब 9 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान की प्रदेश की मंडियों में अब तक आमद – कटारुचक्क

खाद्य व आपूर्ति मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी सहित अनाज मंडी गढ़शंकर व सैलाखुर्द में खरीद प्रबंधों का लिया जायजा गढ़शंकर , 10 अक्टूबर : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!