सुपरसीडर की सहायता से बिजाई गेहूं की फसल पर टोडरपुर गांव में खेत दिवस मनाया

by
माहिलपुर -पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना व खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग पंजाब द्वारा कुदरती संसाधनों की उचित इस्तेमाल व फसलों की वेस्टेज का प्रबधंन के लिए चलाए गए अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की और से विभिन्न गांवों में पिछले कई वर्षों से उच्च तकनीक व विभाग द्वारा सिफारिश की गई मशीनरी को प्रदर्शित करने के लिए किसानों के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमे जागरूकता कार्यक्रम, खेव दिवस, प्रदर्शनीया, खेत साहित्य, पेंटिंग, होर्डिग व अखबारों के माध्यम से फसलों के वेस्टेज को खेत मे ही प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। इसके तहत माहिलपुर के गांव टोडरपुर में खेत दिवस शिविर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ मनिंदर सिंह बोंस ट्रेनिंग ने कहा कि धान की पराली को आग लगाने से उपजाऊ जमीन को भारी क्षति पहुंचती है और जमीन के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने धान की पराली के प्रबंधन के लिए उच्च तकनीक से उपलब्ध मशीनरी की जानकारी देते हुए बताया कि माहिलपुर व गढ़शंकर ब्लाक के कई गांव पराली का प्रबंध खेत में ही कर रहे हैं। उन्होंने इसके तहत टोडरपुर, पंजोड़ा व पंडोरी गंगा सिंह के किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह फसलों के वेस्टेज का सही प्रबंध कर रहे हैं और अन्य किसानों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। शिविर में डॉ हरजीत सिंह बागवानी विकास अधिकारी माहिलपुर ने बागवानी के संबंध में किसानों को जानकारी देते हुए बागवानी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ अजायब सिंह सहयोगी प्रो ने पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनरी की जानकारी किसानों को दी। डॉ कंवरपाल सिंह ढिल्लों प्रो पशु विज्ञान ने पराली को पशुओं के आहार में इस्तेमाल करने के लिए उसमे उपलब्ध तत्वो की जानकारी दी और पशुओं को लगने वाली बीमारियों की रोकथाम करने के संबंध में टिप्स दिए। इस शिविर में सरपंच टोडरपुर अजैब सिंह, संदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरमेल सिंह, अमृत सिंह, मेजर सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, कलवर्ण सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे। उपस्थित किसानों को सुपरसीडर तकनीक से बीजी गई गेहूं के खेत भी दिखाए गए।
फ़ोटो : माहिलपुर के टोडरपुर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल द्वारा लगाए गए खेत दिवस में जानकारी देते हुए विशेषज्ञ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा गम्भीर बीमारी, लेकिन इलाज सम्भव : संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  भारत विकास परिषद होशियारपुर की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में नशों के विरोध स्वरुप सैमीनार का आयोजन नशा छुड़ाओ केन्द्र फतेहगढ़ में किया गया।...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 4-3 से हराया

गढ़शंकर, 26 अगस्त: 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब

पांगी के धरवास पंचायत में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग की दम घुटने से दर्दनाक मौत

घटना रविवार देर शाम तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : जिला चंबा के उपमंडल पांगी के ग्राम पंचायत धरवास में रविवार क़ो भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

विदेश में 3 पंजाबी युवको की मौत : घर शव लाने के लिए बेबस परिवार, सांसद ने की विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़ : पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेश गए तीन युवाओं की पिछले एक सप्ताह के भीतर रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में दो युवतियां और...
Translate »
error: Content is protected !!