सुभाष साहू हत्याकांड की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझायी : 4 आरोपी काबू

by

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर  पुलिस के साथ संयुक्त अभियान आपरेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पवित्र USA और मनजिंदर France द्वारा समर्थित गैंगस्टर मॉड्यूल के संदिग्धों से पूछताछ के बाद इस मामले को सुलझाया गया है। गौरतलब है कि सुभाष सोहू को आठ अक्तूबर 2024 को जोधपुर के संगरिया में सिर में पांच गोली मारी गई थी। इस संबंध में थाना बासनी में प्राथमिकी दर्ज है।

यादव ने बताया कि आरोपी सभी चार व्यक्ति वर्तमान में पुलिस थाना डेरा बस्सी में पुलिस रिमांड में हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुख्य सरगना भानु सिसौदिया ने फरवरी 2024 में अपने सहयोगी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की है। मो. आसिफ और अनिल कुमार गोदारा ने अपराध को अंजाम देने में संचालकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6 पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच ऐसे तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो पाकिस्तानी नशा व हथियार तस्करों के सीधे...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने दीपमाला कर मनाया फतेह दिवस

गढ़शंकर। संयुक्त किसान मोर्चा के अवाहन पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा अलग-अलग गावों में मोदी सरकार के खिलाफ 380 दिन तक चलाए गए दिल्ली बार्डरों व अलग-अलग कार्पोरेट मालों के सामने लंबे समय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हिमाचल और पंजाब का दौरा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने उतरेंगे जमीन पर

एएम नाथ : हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मैदान में उतरने वाले हैं। वे रविवार...
Translate »
error: Content is protected !!