सुभाष साहू हत्याकांड की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझायी : 4 आरोपी काबू

by

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर  पुलिस के साथ संयुक्त अभियान आपरेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पवित्र USA और मनजिंदर France द्वारा समर्थित गैंगस्टर मॉड्यूल के संदिग्धों से पूछताछ के बाद इस मामले को सुलझाया गया है। गौरतलब है कि सुभाष सोहू को आठ अक्तूबर 2024 को जोधपुर के संगरिया में सिर में पांच गोली मारी गई थी। इस संबंध में थाना बासनी में प्राथमिकी दर्ज है।

यादव ने बताया कि आरोपी सभी चार व्यक्ति वर्तमान में पुलिस थाना डेरा बस्सी में पुलिस रिमांड में हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुख्य सरगना भानु सिसौदिया ने फरवरी 2024 में अपने सहयोगी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की है। मो. आसिफ और अनिल कुमार गोदारा ने अपराध को अंजाम देने में संचालकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजबीर सिंह घुम्मन ने बिक्रम मजीठिया को भेजा कानूनी नोटिस : 24 घंटे में पोस्ट हटाने की मांग

ड्रग्स नेटवर्क से जोड़ने वाले आरोपों को बताया झूठा और मानहानिकारक; बिना शर्त माफी नहीं मांगने पर आपराधिक कार्रवाई और हर्जाने का मुकदमा करने की चेतावनी चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी...
article-image
पंजाब

लुटेरी दुल्हन ने शिवसेना नेता के बेटे को बनाया शिकार; माता-पिता और बुआ सब थे नकली

जालंधर। अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डाली की डोली जैसी कहानी जालंधर में भी हुई। जिस तरह सोनम कपूर का किरदार डाली लड़कों को फंसा कर उनसे शादी कर उनके घर से सारा सामान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल...
article-image
पंजाब

8 महिलाएं और 6 पुरुष ग्रिफ्तार…. इस हाल में मिले : पुलिस ने दो होटलों में की थी रेड

मोगा : पुलिस ने होटलों में छापेमारी कर 6 पुरुषों और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मोगा के दो होटलों में की है। पकड़े गए आरोपियों में होटल संचालक...
Translate »
error: Content is protected !!